निरीक्षण के दौरान सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के कुलपति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा भी मौजूद थे. सर्वप्रथम टीम ने कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ मीटिंग की. इसके बाद इंटरनल क्वालिटी एसुरेंश सेल (आइक्यूएसी) एवं स्टेयरिंग कमेटी के सदस्यों के साथ मीटिंग की गयी. मीटिंग के बाद टीम ने कॉलेज के सभी विभाग सहित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद टीम ने बीएड के छात्रों तथा बीएड के पूर्ववर्ती छात्रों से मिल कर उनके विचारों को जाना. साथ ही छात्रों ने अपने सुझाव भी दिये. शाम में कॉलेज के छात्रों ने टीम के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मंगलवार को नैक की टीम एनसीसी, एनएसएस, स्पोर्ट्स कमेटी, वूमेन सेल, ग्रिवांस रिड्रेशल एंड काउंसेलिंग सेट का निरीक्षण करेगी. साथ ही शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ बैठक की जायेगी.
निरीक्षण: नैक की पीयर टीम पहुंची देवघर, की बैठक एएस कॉलेज की आधार-भूत संरचना का मूल्यांकन
देवघर : एएस कॉलेज की आधारभूत-मूलभूत संरचना, शैक्षणिक गतिविधियां तथा शोध परक कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए नेशनल असेस्मेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल (नैक) पीयर की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को देवघर पहुंची. पीयर टीम में चेयर पर्सन के रूप में प्रो पीआर करिदिप्पा, मेंबर को-ऑर्डिनेटर के रूप में प्रो रंजना भाटिया एवं मेंबर […]

देवघर : एएस कॉलेज की आधारभूत-मूलभूत संरचना, शैक्षणिक गतिविधियां तथा शोध परक कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए नेशनल असेस्मेंट एंड एक्रिडिएशन काउंसिल (नैक) पीयर की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को देवघर पहुंची. पीयर टीम में चेयर पर्सन के रूप में प्रो पीआर करिदिप्पा, मेंबर को-ऑर्डिनेटर के रूप में प्रो रंजना भाटिया एवं मेंबर के रूप में पीएस गिरीश कुमार शामिल हैं.
इस दौरान अलग-अलग बिंदुओं पर प्राचार्य का मंतव्य भी लेंगे. पीयर टीम प्राचार्य के साथ रिपोर्ट साझा करेंगे. इससे पहले प्राचार्य डॉ फणिभूषण यादव व कार्यकारिणी कमेटी के सदस्यों ने टीम की अगवानी की. एनसीसी कैडेट्स के स्कॉर्ट के साथ ही पारंपरिक संताली नृत्य व गीत से उनका स्वागत किया गया. एमकॉम, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए, बीएड व हॉस्पिटलिटी मैनेजमेंट के छात्रों द्वारा टीम का स्वागत किया गया. इस अवसर पर नैक को-ऑर्डिनेटर डाॅ बीके चौधरी, डॉ किरण पाठक, डॉ राहुल सिंह, प्रो एमके सिंह, प्रो पायल प्रियदर्शनी, डॉ विपिन प्रसाद, डॉ राजेश राज, डाॅ विनीता रानी, डॉ के अनुराधा, प्रो पी मित्रा, प्रो एके मांझी, प्रो एडी मिश्रा, प्रो विजयालक्ष्मी सहित नियमित एवं पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे.