विश्वेश्वरैया की राह पर चलने का संकल्प

इंजीनियर्स डे . डिप्लोमा अभियंता संघ ने किया समारोह का आयोजन देवघर : डिप्लोमा अभियंता संघ देवघर की ओर से बरमसिया स्थित विश्वेश्वरैया भवन में इंजीनियर्स डे समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता संताल परगना के पूर्व क्षेत्रीय सचिव सिद्धेश्वर महतो ने की. संघ के सभी अभियंताओं ने विश्वेश्वरैया के तैलीय चित्र का अनावरण, […]

इंजीनियर्स डे . डिप्लोमा अभियंता संघ ने किया समारोह का आयोजन

देवघर : डिप्लोमा अभियंता संघ देवघर की ओर से बरमसिया स्थित विश्वेश्वरैया भवन में इंजीनियर्स डे समारोह का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता संताल परगना के पूर्व क्षेत्रीय सचिव सिद्धेश्वर महतो ने की. संघ के सभी अभियंताओं ने विश्वेश्वरैया के तैलीय चित्र का अनावरण, माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने विश्वेश्वरैया के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि उनके जीवन से हमें सीख लेनी चाहिए.
मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें एकजुट होकर झारखंड के विकास में योगदान देना चाहिए. इस अवसर पर इंजीनियर अंबिका बैठा, जय प्रकाश सिंह, यतींद्र मंडल, राजेंद्र प्रसाद आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. कार्यक्रम में सेवानिवृत्त इंजीनियर मिथिलेश कुमार, दुलाल चक्रवर्ती, श्रीकांत प्रसाद, पांडव चंद दास, नरेश प्रसाद मंडल, विक्रमादित्य सिंह, हरेकृष्ण झा, नारायण महतो को सम्मानित किया गया. समारोह में कार्यपालक अभियंता बांध प्रमंडल शिव कुमार महासेठ को वर्ष 2017 का उत्कृष्ट अभियंता के रूप में सम्मानित किया गया.
इंजीनियर्स डे पर याद किये गये विश्वेश्वरैया
झारखंड अभियंत्रण सेवा समन्वय समिति की ओर से सिंचाई शिविर परिसर में अभियंता दिवस समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त अभियंता प्रमुख राघवेन्द्र प्रसाद सिन्हा व विशिष्ट अतिथि इंजीनियर बलराम सिंह, देवदत्त राम व संतोष कुमार थे. समारोह की अध्यक्षता जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता हेमंत कुमार ने की. वहीं मंच संचालन कार्यपालक अभियंता जय प्रकाश चौधरी ने किया.
इस अवसर पर सभी अभियंताओं ने भारतरत्न डा एम विश्वेश्वरैया की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी. समारोह में झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ, देवघर प्रक्षेत्र ने सभी सेवानिवृत्त अभियंताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. समारोह में अध्यक्ष हेमंत कुमार, मुख्य अभियंता ने स्वागत भाषण दिया. इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार, कार्यपालक अभियंता सुरेश चन्द्र साह, तकनीकी सलाहकार शंकर वर्णवाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >