उक्त बातें डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बुधवार को समाहरणालय में बैंकर्स के साथ बैठक में कही. डीसी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने बैंकों के शहरी व ग्रामीण शाखाओं का एक्सपर्ट के द्वारा सिक्यूरिटी आॅडिटिंग करा कर सुनिश्चित कर लें कि सभी शाखाओं में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल, सीसीटीवी कैमरा, प्रवेश-निकास द्वार पर चैन, मेटल डिटेक्टर आदि लगे हुए हो, साथ ही सभी सही ढंग से कार्य कर रहा है या नहीं.
बैंकों की सुरक्षा पर बैठक में डीसी ने कहा बैंक नजदीकी थाना से बनाये रखें समन्वय
देवघर: बैंक शाखाएं नजदीकी थाना से समन्वय स्थापित कर उनके सुझावों पर अमल करें. हो सके तो सभी के आइडी की जांच कर बैंक परिसर में आना सुनिश्चित करायें. ग्राहक कार्य से संबंधित समयावधि समाप्त होने के बाद बैंक परिसर में कोई प्रवेश नहीं करेे. इन सावधानियों को ध्यान में रखा जाये तो बैंकों में […]

देवघर: बैंक शाखाएं नजदीकी थाना से समन्वय स्थापित कर उनके सुझावों पर अमल करें. हो सके तो सभी के आइडी की जांच कर बैंक परिसर में आना सुनिश्चित करायें. ग्राहक कार्य से संबंधित समयावधि समाप्त होने के बाद बैंक परिसर में कोई प्रवेश नहीं करेे. इन सावधानियों को ध्यान में रखा जाये तो बैंकों में होने वाली अप्रिय घटनाओं को रोका जा सकता है.
लाभुकों के बैंक खाता को आधार नंबर से जोड़े
डीसी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति, पीएमइजीपी, एनआरएलएम की समीक्षा करते हुए सभी विभागों के लाभुकों के आधार संख्या को बैंक खाता से जोड़ने व डीबीटी के माध्यम से लाभुक को भुगतान करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक से पत्र के माध्यम से जानकारी लें कि उनके यहां छात्रवृत्ति के लाभ से कोई छात्र वंचित तो नहीं रह गया है, यदि ऐसा है तो उसकी सूची बनाकर विभाग को उपलब्ध करायी जाये. जितने भी 10 वर्ष से कम उम्र के छात्र/छात्राएं हैं, उनके अभिभावकों को बुलाकर आधार सिडिंग का कार्य कराया जाये. बैठक में प्रशिक्षु आइएएस कर्ण सत्यार्थी, डीडीसी जन्मेजय ठाकुर, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक प्रियंका सिंह, एलडीएम आरसीपी सिन्हा आदि थे.