अनियमितता: साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनी, बरसात नहीं झेल सकी सड़क

चितरा: थाना क्षेत्र के सिकटिया बराज से पहरूडीह गांव तक (चेन नंबर 0 से 460 तक) लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनायी गयी सड़क अब चलने लायक भी नहीं रही. बरसात शुरू से पहले ही यह सड़क बनकर तैयार हुई थी. लेकिन यह सड़क बरसात का एक मौसम भी नहीं झेल सकी. अभी […]

चितरा: थाना क्षेत्र के सिकटिया बराज से पहरूडीह गांव तक (चेन नंबर 0 से 460 तक) लगभग साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनायी गयी सड़क अब चलने लायक भी नहीं रही.

बरसात शुरू से पहले ही यह सड़क बनकर तैयार हुई थी. लेकिन यह सड़क बरसात का एक मौसम भी नहीं झेल सकी. अभी यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. धनंजय मंडल, प्रकाश ठाकुर, उदय राय, नीरू मंडल, सुनील मंडल, किशन मंडल, चंदन मंडल, अशोक मंडल, अजीत मंडल, बंदे राय, उदय राय आदि ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य के नाम पर लूट हुई है. सड़क बनने में छह महीना भी नहीं हुआ और सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है. कार्यपालक अभियंता से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. इस संबंध में जिप अध्यक्ष रीता देवी ने कहा कि सिकटिया के केनाल रोड में पहले दो करोड़ की लागत से डब्लूबीएम कार्य के नाम पर खानापूर्ति की गयी.

उन्होंने भी कहा कि निर्माण कार्य में सरकारी राशि की बंदरबांट हुई है. कई बैठकों में घटिया सड़क निर्माण का मुद्दा उठाया गया. फिर भी निर्माण कार्य जैसे-तैसे कर दिया गया. इसकी उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >