जिप में 2.80 करोड़ के ठेका आवंटन पर डीसी का निर्देश, कमेटी करेगी टेंडर का निष्पादन

देवघर: अनटायड फंड की योजनाओं पर देवघर में फिर से घाल-मेल की संभावना हो गयी है. इस बार जिला परिषद में अनटायड फंड का 2.80 करोड़ के ठेका आवंटन को लेकर सवाल खड़ा होने लगा है. जिला परिषद में अनटायड फंड से मधुपुर, देवघर, सारठ, पालोजोरी, करौं व देवघर नगर निगम क्षेत्र में पीसीसी रोड […]

देवघर: अनटायड फंड की योजनाओं पर देवघर में फिर से घाल-मेल की संभावना हो गयी है. इस बार जिला परिषद में अनटायड फंड का 2.80 करोड़ के ठेका आवंटन को लेकर सवाल खड़ा होने लगा है. जिला परिषद में अनटायड फंड से मधुपुर, देवघर, सारठ, पालोजोरी, करौं व देवघर नगर निगम क्षेत्र में पीसीसी रोड व विवाह भवन का निर्माण कार्य होना है. इसके तहत कुल 15 योजनाओं का टेंडर 11 अगस्त को ही डाला गया है, लेकिन अब तक सभी टेंडर का निष्पादन नहीं होने से कार्य अटका है.

15 में अब सात योजनाओं का टेंडर का निष्पादन जिला अभियंता के स्तर से हुआ व शेष आठ टेंडर का निष्पादन अटक गया. इसकी सूचना मिलने पर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने गंभीरता से लेते हुए टेंडर का निष्पादन करने के लिए कमेटी गठन कर दिया. डीसी के निर्देश तीन सदस्यीय कमेटी ही अब टेंडर का निष्पादन करेगी. इस कमेटी में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अमरेंद्र कुमार साहा, एनआरइपी के कार्यपालक अभियंता एमएम प्रसाद व आरइओ के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार सर्राफ हैं.

12 सितंबर को कमेटी द्वारा टेंडर का निष्पादन किया जायेगा. बताया जाता है कि जिला अभियंता के स्तर से टेंडर का निष्पादन आधा हो चुका था व शेष आधे टेंडर के निष्पादन में कई लोगों की पैरवी आने लगी थी, इस दबाव को देखते हुए जिला अभियंता ने ही डीसी को कमेटी गठन कर टेंडर निष्पादन करने का आग्रह कर दिया. उसके बाद ही डीसी ने पारदर्शिता बनाये रखने के लिए कमेटी के माध्यम से टेंडर निष्पादन करने का निर्देश दिया.

इन पर होगा काम
पालोजोरी- खागा पीडब्ल्यूडी पथ से शेखपुरा गांव तक पीसीसी रोड, कचुआसोली में पीडब्ल्यूडी पथ से लूसियो गांव तक रोड, भुरकुंडी में पीडब्ल्यूडी पथ से तेतरियापाड़ा तक रोड.
सारठ- ठाढ़ी में मुख्य पथ से रंगनियां गांव तक रोड, फुलचुवां में मुख्य पथ से जगियोडीह गांव में रोड, बसहाटांड़ में मुख्य पथ से धनवरिया तक रोड.
करौं- बसकूपी शिव मंदिर के पास विवाह भवन व गौसुवा शिव मंदिर के बगल में विवाह भवन.
देवीपुर- तिलौना हरिजन टोला में पीसीसी रोड.
देवघर- सिमरा में शिव मंदिर के बगल में विवाह भवन.
देवघर नगर निगम क्षेत्र – सोरेन पेट्रोल पम्प के सामने पीसीसी रोड, शीतल मल्लिक रोड के सामने मनोज पेशकार के घर तक रोड, बिलासी प्रोफेसर कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी पथ से विद्यालय तक रोड, वार्ड नंबर 22 में ऑफिसर्स कॉलोनी में कीड्स प्ले स्कूल से बमबम बाबा पथ तक रोड व वार्ड नंबर 33 में कालीबाड़ी में जयंती सिंह के घर
तक रोड.
मधुपुर नप- कुशमाहा में पीसीसी रोड.
अनटायड फंड से कुछ योजनाओं के टेंडर का निष्पादन हो पूर्व में चुका था, अब उपायुक्त के निर्देशानुसार कमेटी के स्तर से टेंडर होगा. कमेटी में तीन सदस्य हैं. सभी 15 योजनाओं का कार्य निर्धारित तिथि में ही पूर्ण करना है.
– विजय कुमार सर्राफ, जिला अभियंता, जिला परिषद, देवघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >