भाजयुमो की बैठक में कई कार्यक्रमों पर चर्चा, प्रधानमंत्री को लाइव सुनेंगे कार्यकर्ता

देवघर. भाजयुमो की बैठक सर्किट हाउस के सभागार में अध्यक्ष अभयानंद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में तीन बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. जिसमें स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा 1893 में शिकागो धर्म सम्मेलन के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन को देवघर में भी एलइडी स्क्रीन के जरिये लोगों को […]

देवघर. भाजयुमो की बैठक सर्किट हाउस के सभागार में अध्यक्ष अभयानंद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में तीन बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. जिसमें स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा 1893 में शिकागो धर्म सम्मेलन के 125 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री के संबोधन को देवघर में भी एलइडी स्क्रीन के जरिये लोगों को दिखाया जायेगा. इसकी व्यवस्था सोमवार को वीअाइपी चौक के समीप बृजभानसिंह पथ में की गयी है.

वहीं 12 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन देवघर, जसीडीह, मारगोमुंडा और सारवां में आयोजित किया जायेगा. इसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा.

वहीं 17 को पीएम का जन्म दिवस मनाया जायेगा. बैठक का संचालन सुमन सिंह ने किया. इस अवसर पर संजय, संजीव झा, गौतम वर्मन, ललन मिश्रा, राजेश राय, बंटी मिश्रा, मनीष सिंह, दीपक केशरी, विशाल पोद्दार,अंकुर, चंद्रकांत, अजय सिंह, मुन्ना लाल, दीपक चंद्रवंशी, आलोक सिंह, मनीष वर्णवाल, अभिजीत सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >