शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज

जसीडीह : संथाली गांव के समीप जसीडीह पुलिस ने दो लोगों को तीन बोरे में देसी शराब के साथ पकड़ा था. इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया. जहां से उसे जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को गश्ती कर रही जसीडीह पुलिस के […]

जसीडीह : संथाली गांव के समीप जसीडीह पुलिस ने दो लोगों को तीन बोरे में देसी शराब के साथ पकड़ा था. इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया. जहां से उसे जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को गश्ती कर रही जसीडीह पुलिस के एएसआइ प्रमोद सिंह को सूचना मिली कि दो व्यक्ति शराब लेकर बिहार जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस स्थल पहुंच गयी. इस दौरान शराब करोबारी जसीडीह बाजार के प्रताप वर्णवाल व पटना जिले के खुशरुपुर निवासी आशीष प्रसाद साह शराब छोड़ कर भागने लगे. जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर थाने लायी. दोनों के खिलाफ अवैध शराब के कारोबार का मामला दर्ज कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >