हर तीन किमी पर बदल जाता है सब्जियों का भाव

देवघर: बढ़ती महंगाई से आम से लेकर खास तक सभी परेशान हैं. खास कर सब्जियों की बढ़ती कीमत ने घर का बजट ही बिगाड़ कर रख दिया है. सब्जियों की बढ़ती कीमत की वजह जानने की कोशिश की गयी तो पता चला कि बाबा नगरी में अलग-अलग जगहों में लगने वाली सब्जी मंडी का अलग-अलग […]

देवघर: बढ़ती महंगाई से आम से लेकर खास तक सभी परेशान हैं. खास कर सब्जियों की बढ़ती कीमत ने घर का बजट ही बिगाड़ कर रख दिया है. सब्जियों की बढ़ती कीमत की वजह जानने की कोशिश की गयी तो पता चला कि बाबा नगरी में अलग-अलग जगहों में लगने वाली सब्जी मंडी का अलग-अलग रेट है.

निगम की ओर से घोषित मुख्य सब्जी मंडी के वनिस्पत अन्य जगहों पर बिकने वाली सब्जियां काफी महंगी है. शहर में मुख्यत: मस्जिद के समीप, बाजला चौक, रामपुर मोड़ व बिलासी बरगाछ के समीप लगने वाली सब्जी मंडी का अलग रेट है. मुख्य सब्जी मंडी से अन्य मंडी में 15 से 20 रुपये का फर्क है.

कहां कितनी कीमत (प्रति किलो)
सब्जी मुख्य बाजार बाजला चौक रामपुर मोड़ बड़ी मस्जिद
परवल (भागलपुर) 30 45 40 – 45 45
परवल (बंगाल) 20 30 25 – 30 30
भिंडी 15 20 20-25 25
अठैल 20 35 35-40 40
कद्दू 15 24 20-25 25
आलू 09 10 10 10
प्याज 26 32 32 35
टमाटर 45-50 60 60 60
बैंगन 15 20 30 20
बोड़ा 30 60 30 40
झिंगा 12-16 20 20 20
नेनुआ 15 20 25 20

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >