गोचर जमीन को अतिक्रमण से करायें मुक्त : आइटी सचिव

देवघर. रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आइटी सचिव डाॅ सुनील बर्णवाल ने मुख्यमंत्री जनसंवाद में दर्ज ऑनलाइन शिकायतों की समीक्षा की. इस दौरान ठाढ़ीदुलमपुर मौजा में गोचर जमीन के अतिक्रमण की शिकायत की समीक्षा हुई. इस मामले में देवघर सीओ द्वारा जवाब दिया गया कि कुल चार लोगों ने गोचर जमीन का अतिक्रमण किया […]

देवघर. रांची से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये आइटी सचिव डाॅ सुनील बर्णवाल ने मुख्यमंत्री जनसंवाद में दर्ज ऑनलाइन शिकायतों की समीक्षा की. इस दौरान ठाढ़ीदुलमपुर मौजा में गोचर जमीन के अतिक्रमण की शिकायत की समीक्षा हुई.

इस मामले में देवघर सीओ द्वारा जवाब दिया गया कि कुल चार लोगों ने गोचर जमीन का अतिक्रमण किया था, इसमें तीन लोगों की चहारदीवारी ढहा दी गयी है, शेष एक व्यक्ति की चहारदीवारी बुधवार को ही ढहा दी जायेगी. आइटी सचिव ने कहा कि गोचर भूमि के अतिक्रमण पर गंभीरता दिखायें, किसी भी परिस्थिति में इसे मुक्त करायें.

देवघर नगर निगम में अनुकंपा पर दिगंबर राव की नियुक्ति की समीक्षा में कहा गया कि नियुक्ति का प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है. सचिव ने नगर विकास विभाग को जल्द नियुक्ति का निर्देश दिया. इस मौके पर नोडल पदाधिकारी इंदु रानी, डीएसपी राजकिशोर समेत अन्य पदाधिकारी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >