देवघर: पाकुड़ से गिट्टी लेकर देवघर की तरफ आ रहे ट्रक चालक सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के तिलोना निवासी पिंटू यादव के साथ दुमका डीटीओ सहित कुछ पुलिस पदाधिकारियों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. उक्त ट्रक चालक घायल हालत में मंगलवार को इलाज कराने सदर अस्पताल पहुंचा. ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसके पीठ, बांह व जांघ में चोट की बात बताते हुए मामले की सूचना नगर थाना को भेज दी गयी.
इसी बीच रात्रि करीब 10 बजे परिवहन पदाधिकारी दुमका तीन-चार पुलिसकर्मियों के साथ सादे लिबास में स्कॉर्पियो व स्पेशियो गाड़ी से पहुंचे. उसके पास गिट्टी का चालान नहीं था. ट्रक चालक ने आरोप लगाया है कि डीटीओ समेत पुलिस कर्मियों ने लाठी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया. किसी तरह गाड़ी बनवा कर मंगलवार को वह देवघर पहुंचा. इसके बाद दूसरे ट्रक के चालक ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. ट्रक चालक का बयान रिकॉर्ड करने के पश्चात नगर पुलिस ने मुफस्सिल थाना दुमका को भेजने की बात कही है. मामले की जानकारी होने पर घायल ट्रक चालक को देखने जरमुंडी विधायक बादल भी पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई हो और घायल ट्रक चालक को न्याय मिले. इस संबंध में डीटीओ से बात करने की कोशिश की गयी, पर समाचार लिखे जाने तक उनसे बात नहीं हो पायी थी.
