देवघर : यूनाइटेड बैंक डकैती कांड में नगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, एएसआइ निलंबित

देवघर : सोमवार को देवघर शहर के आजाद चौक के निकट यूनाइटेड बैंक में हुई 53 लाख की डकैती मामले में नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरविंद उपाध्यायको लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि एएसआई जीके मित्रा निलंबित कर दिये गये हैं. वहीं, बैंक में एएसआइ की प्रतिनियुक्ति की गयी है. डीआइजी अखिलेश झा […]

देवघर : सोमवार को देवघर शहर के आजाद चौक के निकट यूनाइटेड बैंक में हुई 53 लाख की डकैती मामले में नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरविंद उपाध्यायको लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि एएसआई जीके मित्रा निलंबित कर दिये गये हैं. वहीं, बैंक में एएसआइ की प्रतिनियुक्ति की गयी है.

डीआइजी अखिलेश झा ने यूनाइटेड बैंक डकैती कांड को गंभीरता से लिया है और उनकीपहल पर हीनगरथानाप्रभारी अरविंद उपाध्याय के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. जानकारी हो कि इसके पूर्व एसपी ए विजयालक्ष्मी ने थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अरविंद उपाध्याय को लाइन क्लोज किया था और एएसआई जीके मित्रा को निलंबित किया था. डीआइजी अखिलेश झा ने प्रभात खबर से हुई बातचीत में इसकी पुष्टि की.⁠⁠⁠⁠

देवघर में यूनाइटेड बैंक में दो घंटे अपराधियों ने मचाया तांडव, Photos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >