मकान मालिक द्वारा पूर्व में रह रहे छात्रों से जबरन खाली करा कर उनलोगों को कमरा दिया गया. इसके लिए दो दिन पूर्व उन छात्रों से झंझट भी हुई थी. आशंका है कि उसी विवाद में उनलोगों द्वारा किरणदेव को चाकू मारा गया होगा. मामले की सूचना मिलते ही नगर थाना के एएसआइ एसएन शर्मा, एसके वाजपेयी व जेके सिंह सशस्त्र बलों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. समाचार लिखे जाने तक नगर पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
आपसी विवाद में छात्र के पेट में मारा चाकू
देवघर: बैजनाथपुर के एक लॉज में रह रहे बिहार अंतर्गत बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के हनमंता गांव निवासी छात्र किरणदेव कुमार को पेट में चाकू मार दिया गया. सगे भाई व ममेरे भाई द्वारा किरणदेव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. ऑन ड्यूटी डॉ सुनील कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के […]

देवघर: बैजनाथपुर के एक लॉज में रह रहे बिहार अंतर्गत बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के हनमंता गांव निवासी छात्र किरणदेव कुमार को पेट में चाकू मार दिया गया. सगे भाई व ममेरे भाई द्वारा किरणदेव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. ऑन ड्यूटी डॉ सुनील कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि चाकू किरणदेव के पेट में लगी है.
अंदरूनी हिस्सा कितना डैमेज है, इसके लिये उसे एक्स-रे कराने भेजा गया है. किरणदेव के भाई बंटी कुमार ने बताया कि ममेरे भाई के कमरे से वह अपने कमरे में आ रहा था, उसी दौरान अचानक दो युवक आये और उसे पकड़ कर पेट में चाकू मार दिया. इसके बाद दोनों फरार हो गये. उसने बताया कि हाल ही में उनलोगों ने सुधांशु शर्मा के लॉज में कमरा लिया है.