सीबीएसइ: अगले महीने भरवाये जा सकते हैं परीक्षा फॉर्म

देवघर: सीबीएसइ की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का फॉर्म अगले महीने से भरवाया जा सकता है. संभावना जतायी जा रही है कि अगले वर्ष यानी वर्ष 2018 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च के बजाय फरवरी माह ली जा सकती है. ऐसे में परीक्षाओं के लिए इस बार जल्द ही […]

देवघर: सीबीएसइ की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का फॉर्म अगले महीने से भरवाया जा सकता है. संभावना जतायी जा रही है कि अगले वर्ष यानी वर्ष 2018 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च के बजाय फरवरी माह ली जा सकती है. ऐसे में परीक्षाओं के लिए इस बार जल्द ही रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फार्म भरवाया जा सकता है.
अब तक सीबीएसइ ने परीक्षा फॉर्म अक्तूबर की शुरुआत में भरवाये हैं. इस साल जो परीक्षा हुई थी, उसके लिए सीबीएसइ ने पिछले साल एक से 15 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन भरवाये गये थे, लेकिन इस बार इसमें बदलाव की उम्मीद जतायी जा रही है. इससे सितंबर माह में ही रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भरवाये जा सकते हैं.
चेयरमैन ने जतायी थी संभावना
बोर्ड की ओर से इस बार परीक्षाएं मार्च की बजाय फरवरी में ही कराने की तैयारी है. वैसे तो अब तक सीबीएसइ की ओर से औपचारिक रूप से कोई परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन सीबीएसइ के चेयरमैन आर. के. चतुर्वेदी ने बीते जून में संकेत दिये थे कि आयोजन फरवरी में किया जा सकता है.
लगाये जा रहे कयास
अब जब परीक्षाओं के एक माह पहले होने के संकेत दिये गये हैं, तो ऐसे में ये कयास लगाये जा रहे हैं कि परीक्षा फॉर्म भी सीबीएसइ एक माह पहले भरवा सकता है. यदि ऐसा होता है, तो परीक्षा फॉर्म इस बार अगले महीने के प्रथम सप्ताह तक या फिर इसके मध्य में भी भराये जा सकते हैं.
छह साल बाद लौटेगी 10वीं बोर्ड की परीक्षा
सीबीएसइ की संचालन समिति की ओर से वर्ष 2018 से 10वीं कक्षा में बोर्ड परीक्षाओं को अनिवार्य कर दिया गया है. अब 10वीं के स्टूडेंट्स को बोर्ड परीक्षा देनी होगी. शैक्षणिक सत्र 2017-18 से सभी स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षा अनिवार्य कर दी गयी है. सीबीएसइ ने ही छह साल पहले दसवीं में बोर्ड की परीक्षा देने को वैकल्पिक कर दिया था, जिसके कारण पिछले सत्र तक 10वीं के स्टूडेंट्स स्कूल बेस्ड और बोर्ड बेस्ड परीक्षाओं में शामिल हुआ करते थे, लेकिन अब केवल बोर्ड बेस्ड परीक्षा ही ली जायेगी.
अभी तक फरवरी माह में परीक्षा लेने संबंधी कोई सूचना नहीं मिली है. पर अगले महीने रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म भराये जाने की उम्मीद है. सितंबर के प्रथम सप्ताह तक रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फाॅर्म भराये जायेंगे.
एलएल मीणा, क्षेत्रीय पदाधिकारी, सीबीएसइ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >