देवघर में करमा पर्व मनाने से रोका, नहीं मानने पर कर दिया बम से हमला

देवघर : सीमावर्ती जमुई जिला के अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के वनपोखरा गांव में शनिवार देर रात बमबाजी हुई. घटना में पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया. देर रात में ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा घायल जेठा हेम्ब्रम सहित रेसका बेसरा, गोपाल हेम्ब्रम, छोटका हेम्ब्रम व दुला हेम्ब्रम को बेहतर […]

देवघर : सीमावर्ती जमुई जिला के अंतर्गत चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र के वनपोखरा गांव में शनिवार देर रात बमबाजी हुई. घटना में पांच घायलों को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया.

देर रात में ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा घायल जेठा हेम्ब्रम सहित रेसका बेसरा, गोपाल हेम्ब्रम, छोटका हेम्ब्रम व दुला हेम्ब्रम को बेहतर इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया. सुबह में सभी घायल लोग बिना डिस्चार्ज कराये अस्पताल से निकल गये.

घायलों के अनुसार, वे लोग करमा पर्व मना रहे थे. उसी दौरान बगल गांव के उनके ही समुदाय के कुछ लोगों ने आकर विरोध जताया. कहा कि वे लोग दूसरे धर्म के हैं. करमा पर्व नहीं मना सकते. उन लोगों की बात नहीं मानने पर बम से हमला कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >