पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की भरत की हत्या

पालोजोरी : नगरिया निवासी भरत भंडारी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. पुलिस रिमांड पर लिये गये आरोपित करौं निवासी लखन भंडारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. लखन ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी का भरत के साथ अवैध संबंध का शक था. पुलिस ने हत्या की पूरी वारदात […]

पालोजोरी : नगरिया निवासी भरत भंडारी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. पुलिस रिमांड पर लिये गये आरोपित करौं निवासी लखन भंडारी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. लखन ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी का भरत के साथ अवैध संबंध का शक था. पुलिस ने हत्या की पूरी वारदात बयां की.

थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त मोबाइल व बाइक बरामद कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि लखन भंडारी भरत से बात करने के लिए एक स्पेशल सिम का उपयोग करता था. उस सिम नंबर से वह केवल भरत से ही बात करता था. लखन भंडारी ने बताया कि 14 अगस्त को उसने भरत को पालोजोरी फुटबॉल मैच देखने बुलाया और उसे वहां से दूर जयनगरा के डंगाल में ले गया. दोनों ने साथ में बीयर पी. बीयर पिलाने के बाद लखन ने भरत से अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने की बात पूछी, लेकिन भरत ने इससे इंनकार कर दिया. इसके बावजूद उसने धारदार हथियार से भरत के सिर में पीछे से वार कर दिया.
जमीन पर गिरते ही उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिया. भरत को मरा समझ लखन वहां से भाग गया.लखन ने पुलिस को यह भी बताया कि घर लौटने के क्रम में उसने भरत का मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को सिकटिया बराज में फेंक दिया था. उसने स्वीकार किया है उसने भरत की हत्या अकेले ही की है और इसमें किसी अन्य का हाथ नहीं है. जानकारी हो कि लखन भंडारी करौं का निवासी है और उसका विवाह पालोजोरी के नगरिया गांव में हुआ था. भरतभी नगरिया गांव का ही रहने वाला था. लखन पर थाना कांड संख्या 115/17 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
हत्या में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल पुलिस ने किया बरामद
14 अगस्त को फुटबॉल मैच देखने बुलाया था पालोजोरी
मैच देखने के बाद लखन व भरत ने जमकर पी थी शराब
पांच स्वस्थ बच्चों को मिला पुरस्कार
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
पांच महिलाओं की भी हुई गोद भरायी
सब्जियों के बताये गये फायदे
गर्भवती को खानपान की दी गयी जानकारी
पालोजोरी : राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय सभागार में बाल विकास परियोजना कार्यालय द्वारा पोषण सप्हाह कार्यकम का अयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन प्रमुख सीताराम टुडू, बीडीओ विकास कुमार, 20 सूत्री अध्यक्ष रोहित कुमार राय व सीडीपीओ सविता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका, सहायिका व कई गर्भवती महिलाओं व माताओं ने भाग लिया.
बीडीओ विकास कुमार ने कहा कि पोषक तत्वों की कमी से बच्चों में कई तरह की बीमारियां हो सकती है. बच्चों को छह महीने के बाद से ही संतुलित मात्र में ऊपरी आहार दिया जाना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को भी पोषण से युक्त भोजन लेना चाहिए. बताया कि इसके लिए तीन तीन रंग के भोजन का चुनाव करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को चावल रोटी के साथ दाल, हरी सब्जी, दूध आदि का नियमित सेवन करने की सलाह दी. सीडीपीओ ने कहा कि सभी माता को जन्म के बाद से ही बच्चे को स्तनपान कराना चाहिए.
प्रखंड क्षेत्र की पांच गर्भवती महिला पूर्णिमा देवी, सरिता देवी, बबलू देवी, संगीता देवी, फुलमुनी सोरेन की गोदभराई रस्म पूरी की गई. बेहतर स्वास्थ्य के आधार पर रितीक कुमार, सुमन हांसदा, लव कुमार, सरस्वती कुमारी व उशा किरण टुडू सहित पांच बच्चों का चुुनाव कर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया. कार्यक्रम में प्रमुख सीताराम टुडू, 20 सुत्री अध्यक्ष रोहित राय, सदस्य गुलषन कुमार आदि ने भी संबोधित किया. इस दौरान पर्यवेक्षिका रूपा कुमारी, रेखा कुमारी, अंजनी कुमारी के अलावा सेविका-सहायिका मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >