केंद्रीय विकास आयुक्त ने लिया जमीन का जायजा, कर्णकोल में बनेगा इत्र संयंत्र

देवघर: सारवां रोड स्थित मोहनपुर अंचल के कर्णकोल गांव में करीब 15 एकड़ जमीन पर केंद्र सरकार इत्र संयंत्र केंद्र स्थापित करेगी. बुधवार काे केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय के विकास आयुक्त सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कर्णकोल में जमीन का निरीक्षण किया, इस दौरान कर्णकोल में 10 एकड़ सरकारी जमीन पूर्व से ट्रेड सेंटर के […]

देवघर: सारवां रोड स्थित मोहनपुर अंचल के कर्णकोल गांव में करीब 15 एकड़ जमीन पर केंद्र सरकार इत्र संयंत्र केंद्र स्थापित करेगी. बुधवार काे केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म उद्योग मंत्रालय के विकास आयुक्त सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कर्णकोल में जमीन का निरीक्षण किया, इस दौरान कर्णकोल में 10 एकड़ सरकारी जमीन पूर्व से ट्रेड सेंटर के लिए चिन्हित जमीन पाया गया.

अब उक्त भूमि पर इत्र सयंत्र की योजना का प्रस्ताव तैयार किया गया. विकास आयुक्त ने कहा कि इत्र सयंत्र के लिए 15 एकड़ जमीन की जरूरत है, इसलिए पांच एकड़ अतिरिक्त जमीन के लिए पास में ही जमाबंदी जमीन को चिन्हित किया गया. उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने इत्र सयंत्र केंद्र स्थापित करने के लिए एक करोड़ रुपया मुहैया करा दिया है, राज्य सरकार अगर जल्द जमीन की प्रक्रिया पूरी लेती है तो इस वर्ष निर्माण कार्य चालू हो जायेगा.

यह राज्य का पहला इत्र सयंत्र केंद्र होगा, इसमें बड़े पैमाने पर युवाआें को सुगंधित फूल की तकनीकी खेती व इत्र बनाने का प्रशिक्षण व रोजगार मिलेगा. गोड्डा में भी एक इत्र संयंत्र केंद्र स्थापित हो रही है. टीम गोड्डा में जायजा लेने जायेगी. इस अवसर पर मोहनपुर सीओ राकेश तिवारी, सांसद निशिकांत दुबे के पीएस प्रिंस कुमार, दिनेश मंडल समेत स्थानी प्रधान थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >