खौफ: रात में चल रहे हैं तो हो जाएं सावधान, सड़क पर काट खाने को तैयार रहते हैं आवारा कुत्ते

देवघर: देवघर में आवारा पशुओं का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. सड़क पर आवारा गायों, घोड़ों, गधों, कुत्तों आदि को विचरण करते सहज ही देखा जा सकता है. शहर की समस्या आवारा कुत्तों से सबसे अधिक है. सड़कों पर झुंड बनाकर ये रहते हैं. रात में अकेले रहने पर राहगीरों पर हमला भी कर […]

देवघर: देवघर में आवारा पशुओं का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. सड़क पर आवारा गायों, घोड़ों, गधों, कुत्तों आदि को विचरण करते सहज ही देखा जा सकता है. शहर की समस्या आवारा कुत्तों से सबसे अधिक है. सड़कों पर झुंड बनाकर ये रहते हैं. रात में अकेले रहने पर राहगीरों पर हमला भी कर देते हैं. बगल से गुजरते ही काट लेते हैं.

सदर अस्पताल में अक्सर कुत्ते काटने की शिकायत आ रही है. इससे कई बार एंटी रैबीज का इंजेक्शन खत्म हो जाता है. लोगों को बाहर से दवा लेनी पड़ती है. इससे तंग आकर नगर निगम ने आवारा कुत्तों की नसबंदी कराने का निर्णय लिया है. निगम ने रिपोर्ट तैयार कर नगर विकास विभाग को भेजा है. वहां से निर्देश आने का इंतजार किया जा रहा है.

खतरे से खाली नहीं है यहां से गुजरना

शहर के टावर चौक, कालीराखा नया सदर अस्पताल, पुराना सदर अस्पताल, टीबी अस्पताल, बिलासी मुख्य रोड, हरिहर बाड़ी, रघुनाथ रोड, शिवगंगा श्मशान, दक्षिण श्मशान, बरमसिया, कोरियासा, हिरणा, गुलीपाथर, सिविल लाइन, बेला बगान कालीबाड़ी, सिंघवा, नंदन पहाड़ में घूमना खतरे से खाली नहीं है.

हर दिन आते हैं 15 से 20 मामले

सदर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र के अनुसार जिले में कुत्ता काटने के हर दिन 15 से 20 मामले आते हैं. इसमें धार्मिक नगरी आनेवाले श्रद्धालु शामिल नहीं है. कई लोग सदर अस्पताल में दवा नहीं लेते हैं. बाहर से ही इंजेक्शन लेते हैं.

कहते हैं सीइओ

देवघर नगर निगम के सीइओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि आवारा कुत्तों से शहरवासी परेशान हैं. इसकी रिपोर्ट नगर विकास विभाग भेजी गयी है. राज्य स्तर पर प्लान बन रहा है. सभी आवारा कुत्ताों की नसबंदी करायी जायेगी. पशुपालन विभाग से तालमेल बैठा कर निगम कार्रवाई करेगा. नगर विकास विभाग से आदेश का इंतजार कर रहा है. इसमें दो महीने लग सकते हैं.

श्रद्धालु भी हो रहे शिकार

बाबानगरी में श्रद्धालु भी कुत्तों के आतंक का शिकार हो रहे हैं. उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इससे उनकी आस्था पर चोट पहुंच रही है. उन्हें बीच में ही पूजा छोड़ कर पहले इलाज करना पड़ता है.

कुत्ता काटने के छह माह में आये मामले

मार्च 639

अप्रैल 536

मई 531

जून 491

जुलाई 432

अगस्त 381

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >