कुछ लोग विभिन्न स्थानों पर बालू डंप करने में जुटे हुए थे. सारवां के जियाखाड़ा घाट जिस पर कोेर्ट ने संवेदक पर बालू उठाव को लेकर पूर्णतया रोक लगा दी थी. वहां भी निर्बाध रूप से बिचाौलिये बालू का उठाव कर रहे थे.
बालू के उठाव की खबर मिलते ही रविवार को सारवां सीओ रविकिशोर राम ने जियाखाड़ा घाट व मानजोरी घाट पर छापेमारी की. लेकिन बिचौलियों एवं बालू माफिया को इसकी भनक प्रशासन के पहुंचने के पूर्व ही लग गयी. वे ट्रैक्टर लेकर चंपत हो गए. वहीं सीओ के कड़े तेवर से बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है. अब वैसे लोग दिन के उजाले के बजाय रात के अंधेरे में बालू निकालने के जुगाड़ में हैं . सीओ ने कहा कि किसी भी किमत पर नदी से राज्य के नर्दिेश के बिना बालू का उठाव नहीं करने दिया जायेगा. कानून का उल्लंघन करते पाये जाने पर ट्रैक्टर जब्त कर संबंधित संचालक के उपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
