घटना में घायल छात्र सीमावर्ती चकाई थाना क्षेत्र के धोरमो निवासी संतोष कुमार के बयान पर सिंघवा, चंदाजोरी के चंदन महथा, नीरज महथा, बमबम यादव, नीकू महथा, खपरु महथा, शर्मा जी व अज्ञात करीब 15 लोगों को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि शुक्रवार को करीब 11 बजे संतोष समेत 20 छात्र छात्रावास में पढ़ाई कर रहे थे. लाठी, डंडा व रड से लैस होकर पहुंचे आरोपितों ने अचानक हमला कर दिया. घटना में संतोष सहित सोनो थाना क्षेत्र के मोहंग निवासी डब्लू वर्मा व सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के पुरेवा निवासी टिंकू कुमार घायल हो गये. घटना में संतोष व तारकेश्वर उर्फ टिंकू को सिर में चोट लगी है.
वहीं डब्लू का हाथ टूट गये. इस दौरान आरोपितों ने एक मोबाइल सेट सहित दो कुरसी व साइकिल पटककर तोड़ दिया. वहीं छात्रों की तीन मोबाइल छिनतई कर लिये. घटना के बाद थाना नहीं जाने की धमकी देते हुए सभी आरोपित फरार हो गये. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 534/17 भादवि की धारा 341, 323, 337, 448, 427, 504, 506, 34, 379, 307, 325 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.
