साइबर ठगों ने रिटायर्ड प्रखंडकर्मी के खाते से उड़ाये 4.20 लाख, प्राथमिकी

देवघर : साइबर अपराधियों ने बिहार के शेखपुरा जिला अंतर्गत सेखोपुर थाना क्षेत्र के निमी निवासी रामसेवक प्रसाद सिंह 14 अगस्त को बाबा मंदिर में पूजा करने आये थे. पैसों की आवश्यकता पड़ने पर उन्होंने चांदनी चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से दोपहर 1.30 बजे 40 हजार रुपये की निकासी की. उसी क्रम में एक […]

देवघर : साइबर अपराधियों ने बिहार के शेखपुरा जिला अंतर्गत सेखोपुर थाना क्षेत्र के निमी निवासी रामसेवक प्रसाद सिंह 14 अगस्त को बाबा मंदिर में पूजा करने आये थे. पैसों की आवश्यकता पड़ने पर उन्होंने चांदनी चौक स्थित एसबीआई के एटीएम से दोपहर 1.30 बजे 40 हजार रुपये की निकासी की. उसी क्रम में एक दफा मिनी स्टेटमेंट निकालने की इच्छा हुई तो पैसा नहीं निकला, तभी एक अज्ञात व्यक्ति काउंटर के अंदर आकर बोला कि एटीएम इस तरह से उपयोग किया जाता है अौर तभी एटीएम कार्ड बदल लिया.

इसके बाद रामसेवक गांव चल दिये. चार दिनों बाद वहां किसी काम से पैसों की आवश्यकता पड़ी तो एटीएम काउंटर में कार्ड डालने पर पैसा नहीं दिया. अचानक कार्ड पर नजर पड़ी तो देखा कि उसमें किसी मृत्युंजय महतो का नाम अंकित था. शंका होने पर आनन-फानन में शेखपुरा स्थित अपने मदर ब्रांच जाकर खाते की जानकारी ली, तो पता चला कि 16 अगस्त की तिथि को पांच अलग-अलग व्यक्ति के खाते में 40-40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये. वहीं साइबर अपराधी ने बिहार शरीफ के बिग बाजार से अवैध तरीके से 2.20 लाख रुपये के समानों की खरीदारी कर ली. उनका खाता शून्य हो गया है.

जानकारी होने के बाद मंगलवार को देवघर पहुंचकर नगर थाना में घटना के संबंध में लिखित शिकायत दी है. नगर पुलिस ने घटना की पड़ताल करने के बाद थाना कांड संख्या-529/17 अंकित कर अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ भादवि की धारा 419,420 व 379 के तहत अनुसंधान शुरू कर दिया है.
जिंदगी भर की कमाई चली गयी
रिटायर्ड कर्मी रामसेवक प्रसाद सिंह ने कहा नौकरी समाप्त होने के बाद पेंशन व ग्रेच्युटी की राशि मिली थी. सोचा था पोती की शादी धूमधाम से करवा लूंगा. मगर साइबर अपराधियों ने जिंदगी भर की सारी कमाई (सारा पैसा) उड़ा दिया. अब पोती की शादी के लिए कहां से पैसे लाऊंगा यह चिंता की बात हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >