इस मामले में जल्द खुलासा होने की संभावना है. गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व कुंडा थाना क्षेत्र में एक निजी स्कूल के समीप एक भूखंड विवाद लेकर बड़ी डील चल रही थी. उक्त भूखंड पर सजा काटकर जेल से बाहर निकले एक अपराधिक प्रवृति के कुछ लोगों की नजर गड़ी हुई थी. उक्त जमीन को लेने के लिये उसके द्वारा दबाव भी बनाया जा रहा था. उसी भूखंड की बाउंड्री के अंदर एक तहखाना बना है, जहां दुर्गापुर निवासी मंसूर उर्फ मंटू अंसारी की गोली मारकर हत्या किये जाने के साक्ष्य भी पुलिस को मिले हैं. उस आधार पर उक्त अपराधी व उसके सहयोगियों की तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी अभियान चला रखी है.
अनुसंधान के क्रम में कई तथ्य आये सामने, मंटू हत्याकांड का जल्द हो सकता है खुलासा
देवघर : कुंडा थानांतर्गत दुर्गापुर गांव के समीप एक भूखंड विवाद में मारे गये मंटु अंसारी मामले में जल्द खुलासा हो सकता है. कांड की गुत्थी को सुलझाने के इरादे से एसडपीअो दीपक पांडेय बुधवार को दिनभर कुंडा थाना में रहे. इस दौरान उन्होंने कांड से जुड़े गवाहों व आसपास के लोगों को बारी-बारी से […]

देवघर : कुंडा थानांतर्गत दुर्गापुर गांव के समीप एक भूखंड विवाद में मारे गये मंटु अंसारी मामले में जल्द खुलासा हो सकता है. कांड की गुत्थी को सुलझाने के इरादे से एसडपीअो दीपक पांडेय बुधवार को दिनभर कुंडा थाना में रहे. इस दौरान उन्होंने कांड से जुड़े गवाहों व आसपास के लोगों को बारी-बारी से खंगालने का काम किया.
पुलिस सूत्रों की मानें तो पूछताछ के क्रम में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आये हैं, जिसे आधार बनाकर पुलिस अपराधियों के गर्दन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. सूत्र बतातें हैं मामले का खुलासा घटना के दूसरे दिन ही हो गया था. मगर अपराधियों के खिलाफ ठोस सबूत जुटाने को लेकर पुलिस मामले को लगातार खंगाल रही थी. अब जब कुछ सबूत भी हाथ लग गये हैं तो पुलिस उस सबूत को आधार बनाकर हत्या कांड की गुत्थी सुलझाने के करीब है.
एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को अहम सुराग मिले हैं. जल्द मामले का खुलासा हो जायेगा. आरोपितों की धर-पकड़ जारी है.