बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद

मधुपुर: शहर के कुंडू बंगला रोड स्थित एक प्रतिष्ठान के बाहर सड़क किनारे खड़े हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक चोरों ने दिन दहाड़े उड़ा ली. बताया जाता है कि जसीडीह के सरसा निवासी अजय वर्णवाल अपनी बाइक संख्या जेएच 15एफ/ 9787 लेकर व्यवसाय के सिलसिले में कुंडू बंगला आये हुए थे. बाइक सड़क किनारे खड़ […]

मधुपुर: शहर के कुंडू बंगला रोड स्थित एक प्रतिष्ठान के बाहर सड़क किनारे खड़े हीरो होंडा पैशन प्रो बाइक चोरों ने दिन दहाड़े उड़ा ली. बताया जाता है कि जसीडीह के सरसा निवासी अजय वर्णवाल अपनी बाइक संख्या जेएच 15एफ/ 9787 लेकर व्यवसाय के सिलसिले में कुंडू बंगला आये हुए थे. बाइक सड़क किनारे खड़ कर प्रतिष्ठान में गये.

कुछ मिनट बाद जब बाहर लौटे तो उनकी बाइक चोरी हो गयी. बताया जाता है कि पूरा घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. घटना को लेकर थाने में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया है. दो दिन पूर्व ही इसी जगह पर खड़ी बाइक चोरो ने उड़ा ली थी. पिछले एक साल के दौरान इस प्रतिष्ठान के बाहर से बाइक चोरी की यह सातवीं घटना है.

पूर्व में भी कई बार चोर बाइक चोरी करते सीसीटीवी में कैद हो चुके हैं. लेकिन अब तक किसी भी मामले का उदभेदन नहीं हो पाया है. इसके अलावा पिछले एक साल में शहर के विभिन्न स्थानों से डेढ़ दर्जन से अधिक बाइक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >