नवोदय विद्यालय में 261 बच्चों ने दी मैथ्स ओलंपियाड परीक्षा

देवघर: रिखिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को सीनियर मैथ्स ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया. इसमें पंजीकृत 312 विद्यार्थियों में 261 उपस्थिति तथा 51 अनुपस्थित रहे. परीक्षा में देवघर के आरके मिशन, संत फ्रांसिस स्कूल, डीएवी स्कूल के अलावा जामताड़ा व गोड्डा डीएवी सहित दुमका, गोड्डा व देवघर जिले के कई स्कूल के […]

देवघर: रिखिया स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को सीनियर मैथ्स ओलंपियाड परीक्षा का आयोजन किया गया. इसमें पंजीकृत 312 विद्यार्थियों में 261 उपस्थिति तथा 51 अनुपस्थित रहे.

परीक्षा में देवघर के आरके मिशन, संत फ्रांसिस स्कूल, डीएवी स्कूल के अलावा जामताड़ा व गोड्डा डीएवी सहित दुमका, गोड्डा व देवघर जिले के कई स्कूल के विद्यार्थी शामिल हुए. पहली बार परीक्षा का केंद्र जवाहर नवोदय विद्यालय रिखिया में बनाया गया था. कदाचार मुक्त परीक्षा के आयोजन के लिए नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एसके दुबे, इंचार्ज एमके मिश्र, बीके तिवारी, एमएस नेगी, सीके यादव, अविनाश कुमार, केके गुप्ता, जेपी सिंह, विद्याधर, अवधेश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >