कुर्मी महासभा महिला मोरचा की बैठक, सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान

देवघर. रविवार को आंबेडकर नगर स्थित एक आवास में झारखंड कुर्मी महासभा देवघर शाखा की महिला मोरचा की बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता मंजू देवी ने की. बैठक में सभी महिलाओं ने निर्णय लिया कि अधिक से अधिक महिला संगठन में समाज की महिलाओं को जोड़ें. उन महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के […]

देवघर. रविवार को आंबेडकर नगर स्थित एक आवास में झारखंड कुर्मी महासभा देवघर शाखा की महिला मोरचा की बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता मंजू देवी ने की. बैठक में सभी महिलाओं ने निर्णय लिया कि अधिक से अधिक महिला संगठन में समाज की महिलाओं को जोड़ें. उन महिलाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के लिए काम करना होगा.
इस बैठक में आगामी 9 व 10 सितंबर को रांची में होने वाली भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा महिला प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सम्मेलन को सफल बनाने का आहवान किया गया. महिला नेत्री मंजू देवी ने कहा कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देवघर से काफी संख्या में महिलाएं रांची जायेंगी, इसके लिए समाज में घर-घर जाकर महिलाओं को जागरुक करना होगा.

इस बैठक में बबीता देवी, मुन्नी देवी, गीता देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, कुश जायसवाल, भूषण राउत, संजय कुमार, प्रदीप राउत, शशिकांत जायसवाल, विनोद प्रसाद आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >