भाकपा माले का आंदोलन 15 सितंबर से

देवघर: भाकपा-माले की बैठक सिंचाई अतिथिशाला में जिला सचिव सहदेव यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद उपस्थित थे. सचिव ने कहा कि रघुवर सरकार भूमि अधिग्रहण व धर्मांतरण कानून लाकर जनता को आपस में लड़ाना चाहती है. सरकार की मंशा गरीबों व आदिवासियों की जमीन […]

देवघर: भाकपा-माले की बैठक सिंचाई अतिथिशाला में जिला सचिव सहदेव यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से माले के राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद उपस्थित थे. सचिव ने कहा कि रघुवर सरकार भूमि अधिग्रहण व धर्मांतरण कानून लाकर जनता को आपस में लड़ाना चाहती है. सरकार की मंशा गरीबों व आदिवासियों की जमीन कॉरपोरेट घराने को सौंपने की है.

सरकार की इन नीतियों के खिलाफ माले तीन चरणों में आंदोलन करेगा. पहले चरण में 15 सितंबर तक जन-जागरण अभियान चलाया जायेगा. दूसरे चरण में संकल्प सभाएं की जायेंगी. तीसरे चरण में 11 नवंबर को रांची में रैली होगी.

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का भी निर्णय लिया गया. इसके लिए झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा का सदस्यता अभियान चलाया जायेगा. बैठक में एपवा की राज्य सचिव गीता मंडल, अशोक महतो, दशरथ पंडित, जयदेव सिंह, शंकर यादव, वचनदेव तांती, जगदीश राय आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >