सारठ: मकदूम बाबा के मजार से दर्शन कर वापस लौटने के क्रम मे ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से रबिया बीबी (55) की मौत हो गयी. हादसे में पूरण बीबी (70), शेहरा बीबी (36) व एक पांच वर्षीय बच्ची मंजून खातून भी गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया जाता है कि सभी ऑटो से सारठ स्थित मकदूम बाबा का मजार दर्शन करने आये थे. लौटते समय पर ऑटो चालक की लापरवाही के कारण लोधरा मोड़ के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. स्थानीय लोगों ने सभी को सारठ सीएचसी पहुंचाया.
घायलों के इलाज के क्रम में डा विधु विबोध ने रबिया बीबी (55) को मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर आसपास के गांव से ग्रामीण पहुंचे. वहीं एएसआइ ललन कुमार भी सदल-बल पहुंच कर घायलों का बयान लिया. कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने परिजनों को विवेकानिधि से 25 हजार देने का आश्वासन दिया.
