सारठ: सीएचसी में अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक कृषि मंत्री रणधीर सिंह की मौजूदगी में की गयी. कृषि मंत्री ने कहा कि सारठ में जितने भी एएनएम व चिकित्सक पदस्थापित हैं और दूसरी जगह प्रतिनियुक्ति पर हैं उनकी प्रतिनियुक्ति रद्द करें. ताकि सारठ क्षेत्र में लोगों को सुविधा मिल सके.
प्रभारी डा विधु विबोध में विधायक निधि से मिले एंबुलेंस के रख-रखाव के लिए चालक बहाल करने व 12 रुपये प्रतिकिमी की दर से किराया लेने पर सहमति बनी. जांच कराने के लिए सदर अस्पताल की तरह यहां भी न्यूनतम शुल्क निर्धारित करने का निर्णय लिया गया. मंत्री ने कहा कि प्रस्ताव पर विभाग से जानकारी लेकर ही शुल्क लागू किया जायेगा. मरीजों की सुविधा के लिए ओटी के लिए दो एसी, दवा रखने के लिए एक फ्रिज, लैब के कैमिकल के साथ कई सामग्री क्रय करने का प्रस्ताव पारित किया गया.
बैठक में मुख्य रूप से सीएचसी प्रभारी डा विधु विबोध, डा यशोधरा नायक, सीडीपीओ आशुतोष कुमार, प्रबंधक सरोज सिंह,विष्णु राय,समेत संजय कुमार, रीना सिंह, हरी सिंह, समेत कई लोग थे.
