झारखंड के सुप्रिय बने ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

रांची. हिंदी न्यूज चैनल आज तक के प्रबंध संपादक सुप्रिय प्रसाद को ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है. सुप्रिय प्रसाद दुमका के रहनेवाले हैं. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत प्रभात खबर से की. सुप्रिय बताते हैं कि कैसे वे इसे पेशे में आये. बकौल सुप्रिय बिहार में 1989 में चुनाव हुए थे. लालू यादव […]

रांची. हिंदी न्यूज चैनल आज तक के प्रबंध संपादक सुप्रिय प्रसाद को ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है. सुप्रिय प्रसाद दुमका के रहनेवाले हैं. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत प्रभात खबर से की. सुप्रिय बताते हैं कि कैसे वे इसे पेशे में आये. बकौल सुप्रिय बिहार में 1989 में चुनाव हुए थे. लालू यादव मुख्यमंत्री बने.

तभी उनकी मुलाकात कुछ प्रेस वालों से हुई. उन्होंने चुनाव समेत कई मुद्दों पर लिखना शुरू किया. उसके बाद संयोग ऐसा बना कि मैं प्रभात खबर से जुड़ गया. 1995 में आजतक शुरू होने वाला था और उन्होंने तभी यह चैनल ज्वाइन किया. इस साल जब आज तक को बेस्ट हिंदी न्यूज चेनल का अवार्ड और इंडिया टुडे टीवी को बेस्ट इंग्लिश न्यूज चैनल का अवार्ड मिला, तो दोनों पुरस्कार सुप्रिय प्रसाद ने ही ग्रहण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >