देवघर: बाबा मंदिर में पूजा करने से पहले कतार में अचानक नेपाल के जनकपुर जिले के विन्जी गांव निवासी एक महिला कांवरिया की तबीयत बिगड़ गयी. इससे वह गिर पड़ी. वहां मौजूद साथी कांवरियों द्वारा महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखते ही उक्त महिला कांवरिया को मृत घोषित कर दिया.
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मृतक कांवरिया का नाम कौशिला देवी (50) पति जसवीर है. इस संबंध में सदर अस्पताल के ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा मामले की सूचना नगर थाना को भेज दी गयी. घटना अहले सुबह करीब पांच बजे की बतायी जा रही है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.
