बीआइटी के एनएसएस छात्रों ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

जसीडीह: देवघर बीआइटी के छात्र-छात्राओं ने एनएसएस के तत्वावधान में आसपास के गांवों में सफाई के लिए जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान विद्यार्थियों ने परिसर से जागरूकता रैली के निकाली, जो रतनपुर, कुंजीसार समेत कई अन्य गांवों का भ्रमण किया. वहीं कैंपस व गांवों में सफाई अभियान भी चलाया गया. छात्रों ने ग्रामीणों से अपील […]

जसीडीह: देवघर बीआइटी के छात्र-छात्राओं ने एनएसएस के तत्वावधान में आसपास के गांवों में सफाई के लिए जागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान विद्यार्थियों ने परिसर से जागरूकता रैली के निकाली, जो रतनपुर, कुंजीसार समेत कई अन्य गांवों का भ्रमण किया. वहीं कैंपस व गांवों में सफाई अभियान भी चलाया गया.

छात्रों ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर के आसपास हमेशा साफ-सफाई रखें, ताकि मच्छरों का प्रकोप नहीं बढ़े. साफ-सफाई रखने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है.

साथ ही सभी से हमेशा शौचालय का उपयोग करने की अपील की. छात्रा पूजा राज ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री के स्वच्छता भारत मिशन को साकार करना है. इसके लिए हम सबों को आगे आना पड़ेगा, ताकि हमारा देश स्वच्छ व समृद्ध बन सके. कार्यक्रम में कृतिका कुमार, निशु सिन्हा, शुभम सौरभ, शुभम प्रकाश, निशांत कुमार, नेहा गुप्ता, ट्विंकल, ज्योति, सौरभ गुप्ता, प्रीति, प्रिया, श्रेया समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >