स्वतंत्रता दिवस पर आरपीएफ ने चलाया जांच अभियान

जसीडीह: स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेल पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं. इसके मद्देनजर आरपीएफ ने रविवार को विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान आसनसोल से डॉग स्क्वायड मंगाकर प्लेटफाॅर्म पर जांच की गयी. साथ ही डाउन व अप लाइन के कई ट्रेनों में जांच की गयी. साथ ही स्टेशन के सभी […]

जसीडीह: स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेल पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं. इसके मद्देनजर आरपीएफ ने रविवार को विशेष जांच अभियान चलाया. इस दौरान आसनसोल से डॉग स्क्वायड मंगाकर प्लेटफाॅर्म पर जांच की गयी. साथ ही डाउन व अप लाइन के कई ट्रेनों में जांच की गयी. साथ ही स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म, पॉर्टिको, न्यू सर्कुलेटिंग एरिया सहित अन्य जगहों की जांच की गयी.

जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस पर रेल प्रशासन की ओर से सभी स्टेशनों व हॉल्ट में हाई अलर्ट घोषित किया गया है. इसे लेकर ही जांच अभियान चलाया गया. इधर, जसीडीह आरपीएफ इंस्पेक्टर अमिताभ रंजन ने स्टेशन पर तैनात पुलिस कर्मियों को यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये. साथ ही ड्यूटी पर कभी कोताही नहीं बरतने को कहा.

यात्रियों को भी अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने को कहा गया. इस अवसर पर एसआई बिनोद कुमार, अजय कुमार, आरपी प्रसाद, आरबी पांडेय, अवधेश कुमार व अनुप कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >