झाझा जीआरपी ने नहीं लिया छेड़खानी का आवेदन

जसीडीह : ट्रेन में युवती से छेड़खानी मामले में जसीडीह जीआरपी ने मामला दर्ज कर झाझा जीआरपी को भेज दिया, लेकिन झाझा जीआरपी ने मामले को लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद मामले की जानकारी धनबाद एसआरपी को दी गयी है.जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में देवघर निवासी युवती के […]

जसीडीह : ट्रेन में युवती से छेड़खानी मामले में जसीडीह जीआरपी ने मामला दर्ज कर झाझा जीआरपी को भेज दिया, लेकिन झाझा जीआरपी ने मामले को लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद मामले की जानकारी धनबाद एसआरपी को दी गयी है.जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में देवघर निवासी युवती के साथ झाझा स्टेशन के समीप छेड़खानी का मामला सामने आया था. इस दौरान युवती के भाई व ट्रेन के अन्य यात्रियों ने आरोपित काे पकड़कर झाझा जीआरपी को सौंप दिया था.

घटना को लेकर पीड़िता ने जसीडीह जीआरपी को लिखित शिकायत दी थी. इसके बाद जसीडीह जीआरपी ने मामला दर्ज कर संबंधित थाना झाझा जीआरपी को भेजा गया था. इस संबंध में जसीडीह एएसआइ केपी शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर झाझा जीआरपी को भेजा गया, लेकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया. इसकी जानकारी धनबाद एसआरपी को दी गयी है.

एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में देवघर निवासी युवती से छेड़खानी का मामला
जसीडीह जीआरपी ने मामला दर्ज कर भेजा था झाझा जीआरपी थाना
धनबाद एसआरपी को दी गयी है जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >