जिला अधिवक्ता संघ चुनाव-2017 Â उपाध्यक्ष पद पर किन्नरेश त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष पर पर कुमार प्रीतम आनंद विजयी रहे
उम्मीदवारों को उनके समर्थकों ने माला पहना कर खुशी जाहिर की
देवघर : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2017 के परिणाम की घोषणा मतगणना के बाद चुनाव पदाधिकारी केशव चंद्र तिवारी ने कर दी है. संघ के नये अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह चुने गये. इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्वतमान अध्यक्ष बैद्यनाथ यादव के 59 मतों से पराजित किया. प्रणय कुमार सिन्हा पुन: संघ के महासचिव बने. इन्हें कुल 488 वोट मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजकुमार शर्मा को 130 वोट मिले. कोषाध्यक्ष पद पर पुन: कुमार प्रीतम आनंद ने कब्जा बरकरार रखा.
इन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुकेश कुमार पाठक को 28 वोटों से पराजित कर विजय का पताका लहराया. उपाध्यक्ष पद पुन: पुरानी कमेटी के किन्नरेश त्रिपाठी ने जीत हासिल की. संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद पर दिलीप कुमार सिंह प्रथम ने बाजी मारी. इसी प्रकार संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर अतिकुर रहमान व सहायक कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार शाही ने परचम लहराया. जीत हासिल करने के बाद उम्मीदवारों को उनके समर्थकों ने माला पहना कर खुशी जाहिर की. चुनाव में तकरीबन दो तीन दर्जन मतपत्र रद पाये गये.
कार्यकारिणी सदस्यों की गिनती आज
डीबीए चुनाव के कार्यकारिणी सदस्यों के पदों की गिनती 12 अगस्त को की जायेगी. इसमें नौ प्रत्याशियों का चयन होना है जबकि चुनावी मैदान में कुल 17 उम्मीदवार मैदान में हैं. शुक्रवार को वोट डालने का काम पूर्ण हो गया है तथा मतपत्रों की गिनती बाकी है.
पद : अध्यक्ष
प्रत्याशी मत
बालेश्वर सिंह 339 (जीते)
बैद्यनाथ यादव 280
पद : उपाध्यक्ष
किन्नरेश त्रिपाठी- 202 (जीते)
चंद्रशेखर सिंह दो- 146
अंजनी प्रसाद 131
फाल्गुनी मरीक129
महासचिव
प्रणय कु. सिन्हा 488 (जीते)
राजकुमार शर्मा130
संयुक्त सचिव प्रशासनिक
दिलीप सिंह- प्रथम 245 (जीते)
प्रदीप कुमार सिन्हा 217
सुब्रतो राय 145
संयुक्त सचिव लाइब्रेरी
अतिकुर रहमान310 (जीते)
राजेश लाल210
सत्यनारायण पांडेय- 85
कोषाध्यक्ष
कुमार प्रीतम आनंद-240 (जीते)
मुकेश कुमार पाठक- 212
अजय गुप्ता 88
अरविंद कुमार–79
सहायक कोषाध्यक्ष
राजेश कु. शाही- 389 (जीते)
संजीव कुमार -200क्या कहते हैं अध्यक्ष
नवनिर्वाचित अध्यक्ष बालेश्वर प्रसाद सिंह ने जीत हासिल करने के बाद बताया कि अधिवक्ताओं के हित के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे. संघ के सामने झुग्गी झोपड़ी की जगह सुंदर शेड बनाने का पहल करेंगे व अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए कार्य करेंगे.
क्या कहते हैं महासचिव
महासचिव पद पर आठवीं बार विजय पताका लहराने वाले प्रणय कुमार सिन्हा कहते हैं कि अधिवक्ताओं के हितों का सदैव ख्याल करते रहे हैं, आगे भी करते रहेंगे. सबाें को समान रुप से मान सम्मान का ख्याल रखेंगे.
