देवघर : मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में ऑनलाइन शिकायतों की झड़ी लग गयी है. शिकायतों के निष्पादन में कई विभाग के पदाधिकारी गंभीरता नहीं दिखाते हैं. जिले भर में इन दिनों जनसंवाद में 167 शिकायतें काफी दिनों से लंबित है. नोडल पदाधिकारी द्वारा बार-बार पत्र दिये जाने के बावजदू शिकायतों का निष्पादन समय पर नहीं किया जा रहा है. शिकायतें लंबित रहने की वजह से ही तत्कालीन डीसी द्वारा खनन पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करने की चेतावनी दी गयी थी. मुख्यमंत्री समेत आइटी सचिव द्वारा कई बार जनसंवाद में दर्ज शिकायतों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया जा चुका है, बावजूद इसमें गंभीरता नहीं है.
167 लंबित शिकायतों में तेजी नहीं
देवघर : मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र में ऑनलाइन शिकायतों की झड़ी लग गयी है. शिकायतों के निष्पादन में कई विभाग के पदाधिकारी गंभीरता नहीं दिखाते हैं. जिले भर में इन दिनों जनसंवाद में 167 शिकायतें काफी दिनों से लंबित है. नोडल पदाधिकारी द्वारा बार-बार पत्र दिये जाने के बावजदू शिकायतों का निष्पादन समय पर नहीं किया […]

इन विभागों की शिकायतें लंबित
जल संसाधन – 11
डीएसइ- 34
विद्युत- 13
एसडीपीओ- 19
डीएसओ- 10
निगम-20
समाज कल्याण – 07
सारवां सीओ- 08
मोहनपुर सीओ-06
करौं सीओ- 09
सोनारायठाढ़ी सीओ- 08
देवघर सीओ-09
मारगोमुंडा सीओ- 01
मधुपुर सीओ- 06
देवीपुर सीओ- 06