विधानसभा में उठा पुनासी के विस्थापितों का मामला

देवघर : विधान सभा के मॉनसून सत्र में गुरुवार को विधायक नारायण दास ने पुनासी जलाशय योजना के विस्थापितों का मुद्दा उठाया. विधायक ने कहा कि वर्षों पूर्व पुनासी के विस्थापितों की मांगों को अब तक पूर्ण क्यों नही किया गया है. विस्थापितों का पुनर्वासन कराया जाये व उनके लंबित मुआवजों का जल्द भुगतान किया […]

देवघर : विधान सभा के मॉनसून सत्र में गुरुवार को विधायक नारायण दास ने पुनासी जलाशय योजना के विस्थापितों का मुद्दा उठाया. विधायक ने कहा कि वर्षों पूर्व पुनासी के विस्थापितों की मांगों को अब तक पूर्ण क्यों नही किया गया है. विस्थापितों का पुनर्वासन कराया जाये व उनके लंबित मुआवजों का जल्द भुगतान किया जाये. ताकि पुनासी जलाशय योजना के कार्य को तेजी से पूर्ण करते हुए विस्थापितों को भी बसाया जा सके. विधायक ने कहा कि पुनासी जलाशय योजना में दर्जनों पंचायतों के विस्थापितों को उचित मुआवजा नहीं मिलने से उनके समक्ष कठनाई हो रही है. विधायक के प्रश्न पर संबंधित विभाग ने जवाब दिया कि विस्थापितों को पुनर्वास नीति के तहत मुआवजे का भुगतान, भू-खंड समेत लंबित राशि की भुगतान की प्रक्रिया चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >