बमबाजी व हरवे-हथियार से हमला, दो जख्मी, मामला दर्ज

देवघर/मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के मचना गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गयी. जिसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं. घायल रामरेख यादव व गिरधारी यादव का देवघर सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. घटना में बमबाजी होने की बात सामने आ […]

देवघर/मोहनपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के मचना गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गयी. जिसमें दो लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं. घायल रामरेख यादव व गिरधारी यादव का देवघर सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. घटना में बमबाजी होने की बात सामने आ रही है. मगर पुलिस बमबाजी की घटना से इनकार कर रही है.
हालांकि दोनो पक्षों की अोर से मोहनपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. जिसमें दोनों अोर से कुल 21 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. प्रथम पक्ष डुगन यादव के बयान पर आठ लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. जिसमें तिलैया निवासी महेश्वर यादव, गोपाल यादव, भिखारी यादव, अनिल यादव, भुकरा यादव, नवाडीह निवासी गिरघारी यादव, मचना निवासी इन्द्रदेव यादव व जितमहला निवासी सुचिन यादव का नाम शामिल है. दर्ज मामले में कहा गया है कि वे बुधवार की सुबह 8.30 से नौ बजे के बीच अपने भाई अशोक यादव, पत्नी चंद्रावती देवी व गांव के मजदूर रामरेख यादव के साथ अपने खेत को जोत रहे थे. तभी दूसरे पक्ष के आरोपित हरवे-हथियार से लैस होकर बम से हमला कर दिया, जिसमें वे लोग तो भाग निकले. लेकिन मजदूर रामरेख को पकड़कर फरसा से बुरी तरह हमला कर जख्मी कर दिया, जिसमें उसका बांया हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया अौर वह बेहोश हो गया. घटना के बाद हमलावर भाग निकले.
अस्पताल में हुआ इलाज
इसके बाद आनन-फानन में परिजनों की मदद से रामरेश को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां अॉन डयूटी चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे इमरजेंसी वार्ड में अॉब्जर्वेशन के लिए भरती कर दिया है
दूसरे पक्ष के बयान पर भी दर्ज हुई प्राथमिकी
दूसरे पक्ष के गिरधारी यादव के बयान पर 13लोगों पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें मचना निवासी डुगन यादव, अशोक यादव, रामरेस यादव, झकसु यादव, कैला यादव, शंकर यादव, चन्द्रशेखर यादव, गामाहीर यादव, शंभु यादव, नरेश यादव, सुरेश यादव, देवनारायण यादव व बीरा यादव को आरोपी बनाया है. कहा है कि आरोपित उनके जमीन को जबरदस्ती जोत रहा था. मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गया अौर बम से हमला कर दिया. हालांकि बम से कोई घायल नहीं हुआ. मगर मारपीट में गिरघारी यादव बुरी तरह घायल हो गये. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार रिखिया पिकेट प्रभारी आरबी सिंह घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. इसके बाद दोनों पक्षों की अोर से प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >