अापूर्ति व सहकारिता विभाग की बैठक में डीसी ने दिये निर्देश, समय पर कराएं खाद्यान्न का उठाव

देवघर: बुधवार को समाहरणालय में डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने आपूर्ति व सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की. आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान डीसी ने कहा कि स्टॉक में बचे चीनी व नमक का शीघ्र वितरण करें. साथ ही खाद्यान्नों का उठाव सही समय पर हो जाना चाहिये, ताकि खाद्यान्न का वितरण के समय […]

देवघर: बुधवार को समाहरणालय में डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने आपूर्ति व सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की. आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान डीसी ने कहा कि स्टॉक में बचे चीनी व नमक का शीघ्र वितरण करें. साथ ही खाद्यान्नों का उठाव सही समय पर हो जाना चाहिये, ताकि खाद्यान्न का वितरण के समय पर उपभोक्ताओं के बीच हो सके.

उन्होंने कहा कि गोदामों में शेष बचे खाद्यान्नों का जल्द निपटारा करें, खाद्यान्न का स्टॉक बेवजह गोदाम में नहीं होना चाहिए. खाद्यान्नों के वितरण करने वाले पीडीएस डीलरों की गतिविधियों पर नियंत्रण रखते हुए सभी गैर योग्यता कार्डधारियों की जांच करें. गैर योग्यताधारी कार्डधारियों का नाम सूची से हटाया जायेगा. डीसी ने सभी प्रखण्डों के गोदामों की स्थिति व सफेद राशन कार्ड के आंकड़ों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. डीसी ने इसकी अद्यतन स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया. साथ ही सभी राशन कार्डधारियों के बैंक खाता को उनके आधार नंबर से जोड़ने को भी कहा गया.

निगम के किसानों का होगा फसल बीमा: बैठक में नगर निगम क्षेत्र के गोपालपुर, रोहिणी, कोरियासा व करनीबाद पैक्स के अंतर्गत किसानों के फसल बीमा नहीं करने का मुद्दा भी उठा. इस मामले में डीसी ने डीसीओ को निर्देश दिया कि अब तक निगम क्षेत्र के जिन पैक्सों ने फसल बीमा की राशि जमा कर दी है, इसकी रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दें. किसानों को राशि वापस नहीं होगी.

धान अधिप्राप्ति की समीक्षा के दौरान डीसी ने कहा कि जिन पैक्सों के पास अभी तक धान पड़ा हुआ है, उसे अविलंब राइस मिलों में पहुंचाने का निर्देश दिया. साथ ही कुछ पैक्सों से लगभग 22 किसानों द्वारा धान वापस लिये जाने के बाद भी नेकॉफ संस्था द्वारा भुगतान कर दिये जाने पर डीसी ने संबंधित पैक्स के जरिये किसानों राशि सरेंडर कराने का दिशा में पहल करने का निर्देश.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >