75 हजार कांवरियों ने किया जलार्पण

अंतिम सोमवारी. सावन पूर्णिमा पर बाबा फौजदारीनाथ दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ अंतिम सोमवारी पर बाबा फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. कतारबद्ध कांवरिये बोल बम, हर-हर महादेव के नारे लगा रहे थे. इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. बासुकिनाथ : श्रावणी शुक्ल पूर्णिमा एवं अंतिम सोमवार को बाबा […]

अंतिम सोमवारी. सावन पूर्णिमा पर बाबा फौजदारीनाथ दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

अंतिम सोमवारी पर बाबा फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. कतारबद्ध कांवरिये बोल बम, हर-हर महादेव के नारे लगा रहे थे. इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

बासुकिनाथ : श्रावणी शुक्ल पूर्णिमा एवं अंतिम सोमवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर कार्यालय के अनुसार तकरीबन 75 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की. तीन बजे भोर से ही मंदिर प्रांगण में भक्तों का तांता लगा रहा. गर्भगृह का पट खुलते ही सबसे पहले पूजा करने की होड़ भक्तों के बीच लगी रही. महिला श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी. शिवभक्तों को बारी-बारी से गर्भगृह के अंदर प्रवेश करा कर पुलिस व्यवस्था के तहत पूजा-अर्चना करायी गयी.

पूर्णिमा के कारण कांवरियों के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालुओं की भी भीड़ जुटी थी. श्रद्धालुओं की कतार, संस्कार मंडप, फलाहारी धर्मशाला होते हुए शिवगंगा पीड़ तक सिमटी रही. कतारबद्ध होकर शिवभक्तों ने भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया.

मंदिर में दिखा शिवलोक जैसा नजारा, बोल बम व हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा मंदिर परिसर

पवित्र शिवगंगा में लगायी डुबकी

पूर्णिमा पर भक्तों ने पवित्र शिवगंगा में डुबकी लगा कर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिवगंगा से बाबा मंदिर प्रांगण बाहरी द्वार तक भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए दंडवत प्रणाम किया. संपूर्ण मंदिर बोल बम-बोल बम व हर-हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा. वहीं मंदिर प्रांगण स्थित चंद्रकूप से जल लेने हेतु श्रद्धालुओं की भीड़ लगी. सावन पूर्णिमा को आसपास के क्षेत्रों के काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा पर जलार्पण किया.

2689 िशवभक्त कांवरियों ने शीघ्रदर्शनम किया

सावन पूर्णिमा पर 2689 कांवरियों ने शीघ्रदर्शनम किया. मंदिर कार्यालय से तीन सौ रुपये का कूपन कटा कर भगवान भोलेनाथ का सुलभ जलार्पण किया. इससे मंदिर न्यास समिति को 8,06,700 रुपये की आमदनी हुई.

बाबा फौजदारीनाथ को रक्षा सूत्र बांधा

श्रावणी पूर्णिमा व रक्षा बंधन के पवित्र पर्व पर शिव भक्तों ने बाबा फौजदारीनाथ को रक्षा सूत्र बांधा. बाबा से परिवार की रक्षा करने व सुख-समृद्धि की मंगल कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >