अंतिम सोमवारी को दिनभर डीसी- एसपी रहे मुस्तैद

बासुकिनाथ : सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर डीसी मुकेश कुमार ,एसपी मयूर पटेल, डीडीसी शशि रंजन, एसडीओ जयप्रकाश झा सुबह ही बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे. घूम-घूम कर कांवरियों की कतार का निरीक्षण किया. देवघर डीसी राहुल कुमार सिन्हा भी कुछ देर तक निकास गेट से व्यवस्था का अवलोकन किया. पुरोहित पूजा के बाद कतारबद्ध कांवरियों […]

बासुकिनाथ : सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर डीसी मुकेश कुमार ,एसपी मयूर पटेल, डीडीसी शशि रंजन, एसडीओ जयप्रकाश झा सुबह ही बासुकिनाथ मंदिर पहुंचे. घूम-घूम कर कांवरियों की कतार का निरीक्षण किया. देवघर डीसी राहुल कुमार सिन्हा भी कुछ देर तक निकास गेट से व्यवस्था का अवलोकन किया. पुरोहित पूजा के बाद कतारबद्ध कांवरियों के लिए मंदिर गर्भगृह का पट खोल दिया गया. कांवरियों को जलाभिषेक के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके लिए डीसी एसपी ने स्वयं मंदिर में व्यवस्था की कमान संभाली.

कतारबद्ध कांवरियों को बारी-बारी से जलार्पण कराया. भागलपुर बरारी घाट से बाबा फौजदारीनाथ दरबार हंसडीहा के रास्ते आनेवाले डाक बम को सुलभ जलार्पण कराया. डाक बम को मंदिर संकीर्तनशाला के पीछे से निकास द्वार से प्रवेश करा कर मंदिर गर्भगृह में पूजा सुलभ दर्शन पूजन करवाया. पुलिस कर्मी एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने घायल डाक बम एवं कांवरियों को मंदिर में सहयोग किया. मंदिर में एवं कांवरियों की कतार में होनेवाले घुसपैठ को रोकने के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे. सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरे की मदद से सुरक्षा कर्मी मंदिर सहित कांवरिया शेड शिवगंगा मेला क्षेत्र पर नजर बनाये रखें. डीसी ने कहा कांवरियों की सेवा करना पहली प्राथमिकता है.

मंदिर एवं मेला क्षेत्र में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम
डीसी एवं एसपी मेला क्षेत्र के सभी विभिन्न संवेदनशील प्वांइटों पर कर्मियों की ड्यूटी शुरू होने से पहले ही पहुंचे. मेले में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम की व्यवस्था की गयी है. डीएफएमडी गेट से प्रत्येक कांवरियों को होकर मंदिर प्रांगण में प्रवेश मिल रहा है. असामाजिक तत्वों से निबटने के लिए सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी ड्यूटी में जुटे हुए हैं.
एनडीआरएफ की टीम शिवगंगा में मुस्तैदी से ड्यूटी में जुटे हैं. मौके पर मंदिर न्यास समिति सदस्य सह पूर्व सांसद अभयकांत प्रसाद, डीडीसी शशि रंजन, प्रशिक्षु आइएएस विशाल कुमार, एसडीओ जयप्रकाश झा, डीपीआरओ रशिद अख्तर, डीएसपी रोशन गुढ़िया, बीडीओ संजय कुमार दास, सीओ विकास कुमार त्रिवेदी, पुलिस निरीक्षक विष्णु प्रसाद चौधरी, मनोज कुमार ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
एसपी ने गर्भगृह की व्यवस्था संभाली
कांवरियों के उमड़ती भीड़ को देखते हुए एसपी मयूर पटेल ने सुबह से ही गर्भगृह गेट पर व्यवस्था की कमान संभाली. गर्भगृह गेट से निकलने वाले कांवरियों को व्यवस्थित तरीके से जलार्पण कराया. एसपी ने बताया कि सावन के महीना में कांवरिया सेवा से बढ़ कर दूसरा कोई धर्म नहीं है. गर्भगृह में सुरक्षा बलों को आवश्यक निर्देश दिया. घायल कांवरियों एवं डाक बमों को सहायता प्रदान कर पुण्य के भागी बने.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >