बच्ची के जिंदा होने की आस में घंटों झाड़-फूंक करते रहे परिजन

मोहनपुर: थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में रविवार को सर्पदंश से अर्जुन मोदी की 13 वर्षीय बेटी सपना कुमारी (13) की मौत हो गयी. सदर अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित करने के बाद भी परिजन नहीं माने और शव घर ले जाकर झाड़-फूंक कराते रहे. घंटों ओझा-गुनी से झाड़-फूंक कराया गया, लेकिन सब बेकार […]

मोहनपुर: थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में रविवार को सर्पदंश से अर्जुन मोदी की 13 वर्षीय बेटी सपना कुमारी (13) की मौत हो गयी. सदर अस्पताल में बच्ची को मृत घोषित करने के बाद भी परिजन नहीं माने और शव घर ले जाकर झाड़-फूंक कराते रहे. घंटों ओझा-गुनी से झाड़-फूंक कराया गया, लेकिन सब बेकार साबित हुआ.
इसकी खबर फैलते ही गांव में भीड़ जुट गयी. इस दौरान देर शाम तक सभी के समझाने के बाद भी परिवार वाले बच्ची का अंतिम संस्कार करने को तैयार नहीं हुए. देर शाम तक बच्ची के जिंदा होने की आस में शव को घर में रखा गया था.
जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात सपना घर में मां को खाना बनाने में मदद कर रही थी. इसी क्रम में एक विषैला सांप ने उसे डस लिया. यह बात उसने मां को बतायी तो घरवाले सांप को मारने का प्रयास किया. इस दौरान सपना के मना करने पर वे लोग सांप को छोड़ दिये. इसके दूसरे दिन रविवार की अहले सुबह विष का असर होने लगा तो घरवालों ने उसे ताराबाद स्थित दुबे बाबा के मंदिर ले गये. इसके बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो छात्रा को लेकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही बीस सूत्री उपाध्यक्ष पप्पू राव व नया चितकाठ पंचायत के मुखिया अनिल कुमार साह उनके घर पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >