वाहन चोरी मामले में नगर पुलिस ने चलाया अभियान रातभर छापेमारी, दो से पूछताछ

देवघर : नगर थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की चोरी की घटना तेजी से बढ़ गयी है. इसे लेकर नगर पुलिस की टीम ने शनिवार को रात भर बाइक चोरों के ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में टीम ने मोहनपुर, देवीपुर व नगर थाना क्षेत्र के हिरणा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस […]

देवघर : नगर थाना क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की चोरी की घटना तेजी से बढ़ गयी है. इसे लेकर नगर पुलिस की टीम ने शनिवार को रात भर बाइक चोरों के ठिकानों पर छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में टीम ने मोहनपुर, देवीपुर व नगर थाना क्षेत्र के हिरणा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. पुलिस सूत्रों से जानकारी के अनुसार, इस दौरान पुलिस टीम ने आठ दो पहिया.

वाहन जब्त किया. जबकि दो संदिग्धों को उसके ठिकानों से पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर टीम नगर थाना पहुंची. दोपहर बाद उन दोनों से लंबी पूछताछ की गयी. इसके बाद पुलिस ने उनमें से शशि नामक एक युवक को छोड़ दिया. जबकि किशोरी नामक एक अन्य युवक से अब भी पूछताछ जारी है. इधर, जब्त किये गये वाहनों के मालिकों ने बारी-बारी से बाइक से संबंधित कागजात दिखाकर अपनी-अपनी बाइक ले गये. जबकि संध्या सात बजे तक दो बाइक अब भी नगर थाना परिसर में जब्त अवस्था में रखी हुई है.

इस संबंध में थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ए उपाध्याय ने कहा कि बीती रात मोहनपुर, देवीपुर व नगर थाना क्षेत्र के कुछ हिस्सों में चोरी की बाइक के सिलसिले में अभियान चलाकर आठ बाइकों को जब्त कर लाया गया. दिनभर जांच के पश्चात छह बाइकों को छोड़ दिया गया है. जबकि दो लोगों से पूछताछ के बाद एक को छोड़ दिया गया. एक से पूछताछ जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >