जिसमें गांव में किसानों के लिये खेती लायक जमीन लिये तालाब, कुंआ, डीप बोरिंग आदि किया गया है या नहीं, इसकी जानकारी ली जा रही है. कहा कि किसानों को अगर खेती के लिये किसी भी प्रकार की सुविधा चाहिये तो वे लिखित रूप में आवेदन दें. वह मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर समस्या का समाधन कराएंगे.
सरकार द्वारा श्वेत क्रांति के तहत किसानों को अनुदान के तहत गाय देने की भी जानकारी दी. वहीं प्रदेश बीस सूत्री सदस्य हीरा लाल मंडल ने किसानों को फसल बीमा के बारे में जानकारी दी तथा सरकार द्वारा चलाये जा रही योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया. ग्रामीणों ने गांव की नदी पर पुल बनाने की मांग की. मौके पर तेली साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष अरुण साह, करौं प्रखंड प्रमुख पवन मंडल, युवा अध्यक्ष जितेंद्र मंडल, पवन मंडल, प्रकाश मंडल, सर्वेश्वर मंडल, रंजीत मंडल, छोटन मंडल, सुभाष मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
