बाइक के धक्के से वृद्धा की मौत

देर रात चांदन थाना क्षेत्र की घटना घटना के पहले कांवरिया पथ स्थित दुकान आ रही थी दोनों महिलाएं देवघर : बाइक के धक्का से शनिवार रात में कांवरिया पथ स्थित चांदन थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. वहीं एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतक की पहचान […]

देर रात चांदन थाना क्षेत्र की घटना

घटना के पहले कांवरिया पथ स्थित दुकान आ रही थी दोनों महिलाएं
देवघर : बाइक के धक्का से शनिवार रात में कांवरिया पथ स्थित चांदन थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. वहीं एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. मृतक की पहचान चांदन थाना क्षेत्र के ही कोरिया गांव निवासी सरस्वती देवी (65) के रूप में की गयी.
परिजनों के मुताबिक दोनों महिलाएं साथ में घर से कांवरिया पथ स्थित अपना दुकान आ रही थी. उसी दौरान एक बाइक ने उन दोनों महिलाओं को धक्का मार दिया. आसपास के लोगों ने दोनों महिलाओं को चांदन सीएचसी पहुंचाया. वहां इलाज नहीं होने पर परिजन दोनों को लेकर सदर अस्पताल देवघर पहुंचे.
यहां डॉक्टरों ने देखते ही सरस्वती देवी को ब्रॉड डेड घोषित कर दिया. गंभीर हालत में पार्वती देवी को सदर अस्पताल में भरती कर इलाज कराया जा रहा है. परिजनों के मुताबिक उनलोगों ने बाइक (जेएच 05डी 7533) को पकड़ लिया है, जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया.
इधर, सदर अस्पताल के डॉक्टर ने मामले की सूचना नगर थाना को भेज दी है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >