2019 में मोदी मुक्त भारत होगा कांग्रेस का लक्ष्य

देवघर : कांग्रेस का लक्ष्य वर्ष 2019 में भारत को मोदी मुक्त बनाना है. भाजपा सेक्युलर पार्टी है लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह फासिस्ट हैं. दोनों ही एंटी डेमोक्रेटिक हैं. नोटबंदी व जीएसटी ने भारत में आमलोगों की कमर तोड़ दी है. उक्त बातें कांग्रेस के वरीय नेता सह देवघर के […]

देवघर : कांग्रेस का लक्ष्य वर्ष 2019 में भारत को मोदी मुक्त बनाना है. भाजपा सेक्युलर पार्टी है लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह फासिस्ट हैं. दोनों ही एंटी डेमोक्रेटिक हैं. नोटबंदी व जीएसटी ने भारत में आमलोगों की कमर तोड़ दी है. उक्त बातें कांग्रेस के वरीय नेता सह देवघर के डीआरओ अदांकी दयाकर ने प्रेस कांफ्रेंस में कही.

उन्होंने कहा कि राम व हिंदू भाजपा का इश्यू नहीं है, बल्कि बीजेपी के महज दो फीसदी लीडर इसे इश्यू बनाये हुए हैं. वर्ष 2019 में मोदी को हटाना है देश को बचाना है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भ्रष्ट राजनीति का उदाहरण प्रस्तुत किया है. मर्डर केस से निजात पाने के लिए भाजपा से हाथ मिलाये हैं. असंवैधानिक तरीके से नीतीश ने इस्तीफा देकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है. नीतीश ने संघ मुक्त भारत की बात कही थी.

कांग्रेस पार्टी हमेशा सभी पार्टी के लिए रोल मॉडल थी और रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >