हाइटेंशन तार की चपेट में आने से छात्रा झुलसी

सारठ: मंगलवार को खेत में खाना पहुंचाने जा रही छात्रा सुषमा कुमारी हाइटेंशन तार की चपेट मे आ जाने से बुरी तरह झुलस गयी. बताया जाता है कि गोपीबांध उच्च विद्यालय की छात्रा सुषमा खेत में काम कर रहे पिता नागेश्वर वर्मा के पिता के लिए खाना लेकर जा रही थी. इसी दौरान वह कुछ […]

सारठ: मंगलवार को खेत में खाना पहुंचाने जा रही छात्रा सुषमा कुमारी हाइटेंशन तार की चपेट मे आ जाने से बुरी तरह झुलस गयी. बताया जाता है कि गोपीबांध उच्च विद्यालय की छात्रा सुषमा खेत में काम कर रहे पिता नागेश्वर वर्मा के पिता के लिए खाना लेकर जा रही थी. इसी दौरान वह कुछ ही ऊंचाई पर झूल रहे हाइटेंशन तार की चपेट में आ गयी. झटका लगने के बाद सुषमा गिर गयी. उसकी छोटी बहन ने जब हो-हल्ला किया तो आसपास के लोग पहुंचे व बेहोशी की हालत में सीएचसी पहुंचाया.
डा यशोधरा नायक ने प्राथमिक इलाज किया. छात्रा के चेहरे का ललाट बुरी तरह जल चुका है. विष्णु वर्मा, छोटू वर्मा, दशरथ वर्मा, उदय कांत झा, पिंकू झा आदि ग्रामीणों ने कहा कि बसाहा फीडर का यह 11 हजार तार काफी नीचे झूला छोड़ दिया गया.
इसकी शिकायत के बाद भी विभाग ने नहीं सुनी और यह हादसा हो गया. ग्रामीणों ने तार दुरुस्त नहीं करने पर कनेक्शन बाधित करने की चेतावनी दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >