बाबा धाम LIVE : देवघर से बाबा वैद्यनाथ की लाइव महाआरती देखें, शाम 7.30 बजे

देवघर :अगर आप श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर का दर्शन करना चाहते हैं लेकिन व्यस्तता के बीच समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो हमारे फेसबुक पेज व प्रभात खबर डॉट काम में आकर हर रोज शाम साढ़े सात बजे देवघर मंदिर के महाआरती का लाइव देख सकते हैं. बाबाधाम देवघर में शाम […]

देवघर :अगर आप श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ मंदिर का दर्शन करना चाहते हैं लेकिन व्यस्तता के बीच समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो हमारे फेसबुक पेज व प्रभात खबर डॉट काम में आकर हर रोज शाम साढ़े सात बजे देवघर मंदिर के महाआरती का लाइव देख सकते हैं. बाबाधाम देवघर में शाम होते ही माहौल भक्तिमय हो जाता है.

महाआरती का वी़डियो

आपको बता दें कि दुनियाभर में देवघर ही एक ऐसी जगह है जहां ज्‍योर्तिलिंग के साथ-साथ शक्ति पीठ भी है. देवघर मंदिर में भगवान भोलेनाथ के मंदिर के साथ माता पार्वती का भी एक मंदिर है. इसके बारे में मान्‍यता है कि देवी सती का हृदय यहां गिरा था. इसी कारण से इस शक्ति पीठ को हार्द पीठ के नाम से भी जाना जाता है. (जिस समय देवी सती ने देह का त्‍याग किया था, उसे कुपित होकर भगवान शंकर उनके देह को लेकर तांडव करने लगे थे.

तब भगवान के क्रोध को शांत करने और पूरे ब्राह्माण्‍ड को बचाने के लिए भगवान विष्‍णु ने सुदर्शन चक्र से सती के देह को भंग कर दिया था. तब सती के देह का अंग, भिन्‍न-भिन्‍न जगहों पर गिरा, जहां शक्ति पीठ की स्‍थापना की गयी.)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >