महतोडीह उदयपुरा पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से बनायी जा रही देसी शराब, युवाओं में लग रही शराब की लत

जसीडीह: थाना क्षेत्र के महतोडीह उदयपुरा पंचायत क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर धड़ल्ले से देशी शराब बनाया जा रहा है. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जसीडीह थाना में करते हुए इसे बंद कराने की मांग की है. थाना को आवेदन देकर ग्रामीणों ने बताया है कि पंचायत क्षेत्र के कई गांवों में अवैध रूप से देशी […]

जसीडीह: थाना क्षेत्र के महतोडीह उदयपुरा पंचायत क्षेत्र में दर्जनों जगहों पर धड़ल्ले से देशी शराब बनाया जा रहा है. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने जसीडीह थाना में करते हुए इसे बंद कराने की मांग की है. थाना को आवेदन देकर ग्रामीणों ने बताया है कि पंचायत क्षेत्र के कई गांवों में अवैध रूप से देशी शराब बनाकर बेचा जा रहा है. शराब पीकर पंचायत क्षेत्र के लोग नशे में मारपीट व गाली-गलौज करते हैं.

साथ ही कई अन्य असामाजिक कार्यों में भी संलिप्त हो रहे हैं. इससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ता जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि शराब के कारण क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाएं हाे रही है. शाम होते ही महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो जाता है.

युवाओं में भी शराब की लत लगने लगी है. उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उत्पाद विभाग व उपायुक्त को लिखित जानकारी देकर कार्रवाई की मांग किये थे, लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. थाना में आवेदन देने वालों में विभीषण राउत, शक्ति रमानी, किशोर रमानी, पिंटू कुमार, उपेंद्र कुमार, डीसी रमानी, राजेश रमानी, प्रेम रमानी, भैरव रमानी, केलू, भगत कुमार रोहित कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >