एनडीए ने मनाया जश्न, की आतिशबाजी

हर्ष . िबहार में नीतीश कुमार के भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की सराहना देवघर : बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर एनडीए में शामिल होने की खुशी में भाजपा व जदयू कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. टावर चौक पर एक-दूसरे को मिठाई खिला का मुंह मीठा किया गया तथा आतिशबाजी […]

हर्ष . िबहार में नीतीश कुमार के भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने की सराहना

देवघर : बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर एनडीए में शामिल होने की खुशी में भाजपा व जदयू कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. टावर चौक पर एक-दूसरे को मिठाई खिला का मुंह मीठा किया गया तथा आतिशबाजी की गयी. इस अवसर भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता व जदयू जिलाध्यक्ष सतीश दास ने संयुक्त रूप से बताया कि नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर इस्तीफा दिया व एनडीए में शामिल होने का निर्णय लिया. अब बिहार में विकास की गंगा बहेगी. वहां अपराध पर लगाम लगेगा.
इस अवसर पर विजया सिंह, संजीव जजवाड़े, ताराचंद जैन, सोना धारी झा, अभयानंद झा, सचिन सुल्तानिया, सागर कुमार, विनोद शंकर व्यास, त्रिवेणी वर्मा, जय प्रकाश वर्णवाल, नवल राय, रीता चौरसिया, विकास मिश्रा, सुधांशु शेखर, सुमन पंडित, सूर्य शेखर प्रसाद सिंह, अजय सिंह, अनिल सिंह, संतोष उपाध्याय, मिथिलेश महथा, गोविंद यादव, बबलू सिंह, रंजीत वर्णवाल, जिज्ञासु, आकांक्षा, मनीष कुमार झा, राजा राम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >