जसीडीह : बिहार में एनडीए की सरकार बनने पर जसीडीह भाजपा नगर इकाई ओर भाजयुमो कार्यक्रताओं ने जसीडीह बाजार के त्रिमूर्ति चौक पर खुशी जाहिर की. पटाखे छोड़े व मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया. वहीं भाजयुमो कार्यक्रताओं ने संथाली व आरोग्य भवन के पास ओवर ब्रिज का टेंडर होने से मिठाई बांटी. मौके पर कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिहार में एनडीए की सरकार होने से अब वहां चंहुमुखी विकास होगा. साथ ही भ्रष्टाचार का अंत होगा. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी.
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मुकेश पाठक, युवा जिला अध्यक्ष अभयनंद झा, नगर अध्यक्ष मनीष सिंह, निर्मल मिश्रा, हरिकिशोर सिंह, सुशील राम, सुमन सिंह, पंकज मिश्रा, संजय वर्मा, माधव शर्मा, मुकेश वर्णवाल, संदीप विश्वकर्मा, मुन्ना लाल, दीपक केशरी, सुनील कुमार, दीपक यदुवंशी मंतोष कुमार आदि मौजूद थे.
