बारिश में ढहा घर, पॉलिथीन तानकर कर रहे गुजारा

मोहनपुर : सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिलने के कारण हरकट्टा पंचायत के बाराकोला गांव निवासी झगरू राय का परिवार पॉलिथीन की शीट तानकर उसके नीचे रहने को विवश है. भारी बारिश के कारण उसका मिट्टी का बना घर ढह गया. झगरू रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर-बसर करता है. पुत्र मुन्ना राय ने बाताया कि […]

मोहनपुर : सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिलने के कारण हरकट्टा पंचायत के बाराकोला गांव निवासी झगरू राय का परिवार पॉलिथीन की शीट तानकर उसके नीचे रहने को विवश है. भारी बारिश के कारण उसका मिट्टी का बना घर ढह गया. झगरू रिक्शा चलाकर परिवार का गुजर-बसर करता है. पुत्र मुन्ना राय ने बाताया कि अब उसके पास इतना पैसा ही नही है कि घर के छत की मरम्मत करा सके. घर पूरी तरह से ध्वस्त हो जाने से दुकानदार से उधार में पॉलिथीन लेकर उस पर ढकने के बाद किसी तरह परिवार के साथ दिन काट रहे हैं. प्रशासन से जल्द ही आवास निर्माण की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >